भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सिवनी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और बालाघाट के पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर है। उनके नाम की चर्चा के बाद मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
चार बार विधायक रहे ढाल सिंह बिसेन
ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1990, 1993, 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वे मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
2019 में बने थे बालाघाट के सांसद
ढाल सिंह बिसेन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बालाघाट संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। क्षेत्रीय राजनीति में उनकी लंबे समय से सक्रिय भूमिका रही है। अब उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपे जाने की खबर से उनके राजनीतिक सफर में एक नया अध्याय जुड़ने की चर्चा है।
पांच अन्य राज्यों में भी राज्यपालों की नियुक्ति की खबर
ढाल सिंह बिसेन के अलावा पांच अन्य राज्यों में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है। इन नियुक्तियों को लेकर देशभर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा है।




