Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान: 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, स्मृति ईरानी को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
    August 17, 2026
    स्वतंत्रता दिवस 2026: 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल, CBI के 21 अधिकारी भी सम्मानित
    August 14, 2026
    विभाजन विभीषिका दिवस पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- ‘परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया…’, विभाजन की त्रासदी को किया याद
    August 14, 2026
    महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल में 584 छात्रों की मौत, 11% मौतें स्कूल परिसर में; 55 ने फांसी लगाकर दी जान, मचा बवाल
    August 14, 2026
    PM मोदी का IIT Delhi में मजाकिया अंदाज: ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं…’ सुनकर हंस पड़े IITians
    August 8, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    MP में आज से बारिश का जोर, 25.5 इंच पानी गिरा; भोपाल-उज्जैन-ग्वालियर समेत कई संभाग अलर्ट
    August 26, 2026
    PTI भर्ती फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: सीहोर यूनिवर्सिटी के कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
    August 26, 2026
    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 10,630 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर, धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में 244 पद मंजूर
    August 25, 2026
    सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सीएम बोले—महाकाल की कृपा से भव्य-दिव्य होगा महापर्व
    August 25, 2026
    MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज हो गया है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
    August 23, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, CM मोहन यादव बोले- आपके हित में सरकार करेगी हरसंभव काम
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, CM मोहन यादव बोले- आपके हित में सरकार करेगी हरसंभव काम
मध्य प्रदेश

पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, CM मोहन यादव बोले- आपके हित में सरकार करेगी हरसंभव काम

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

Contents
  • MP Police को लेकर CM मोहन यादव ने क्या कहा?
  • 27 हजार 534 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का लाभ
  • खंडवा में नई पुलिस बटालियन, 3 नई औद्योगिक सुरक्षा बटालियन
  • 2026 में 9,751 पुलिसकर्मियों की भर्ती को मंजूरी
  • नक्सलवाद के खिलाफ हॉक फोर्स की भूमिका
  • सिंहस्थ 2028 के लिए भी तैयार हो रही पुलिस
  • पुलिसकर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
  • पुलिसकर्मियों के कल्याण पर सरकार का फोकस

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों और अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खाकी वर्दी प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के विश्वास, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाएं, सरकार उनके परिवार के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात 10 अगस्त को भोपाल के रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश पुलिस में नई भर्ती और पदोन्नति के लिए आयोजित ‘आभार प्रदर्शन समारोह’ को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में उन्होंने नवीन भर्ती में चयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को बैज लगाए।

MP Police को लेकर CM मोहन यादव ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस फोर्स में शामिल है। देशभक्ति, जनसेवा, साहस और प्रतिबद्धता के बल पर पुलिस ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सौंपे गए हर दायित्व को उत्कृष्ट तरीके से पूरा किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री ने चंबल में दस्यु समस्या खत्म करने और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में पुलिस की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाएं और सरकार उनके परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।

27 हजार 534 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार ने पुलिस विभाग के 58 संवर्गों में रिकॉर्ड 27 हजार 534 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया लागू करने में लगभग 20 हजार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए, जिसका उन्हें मलाल है।

उन्होंने बताया कि 30 रक्षित निरीक्षक पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी क्षमता और योग्यता के बल पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

खंडवा में नई पुलिस बटालियन, 3 नई औद्योगिक सुरक्षा बटालियन

समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग से जुड़ी कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि खंडवा जिले में नई पुलिस बटालियन की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के रूप में तीन नई बटालियन बनाई जाएंगी।

इन नई बटालियनों में अति पिछड़ी जातियों के साथ बैगा, भारिया और सहरिया समुदायों की कंपनियां भी शामिल की जाएंगी।

2026 में 9,751 पुलिसकर्मियों की भर्ती को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न संवर्गों में 14,704 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। पुलिस बैंड और एफएसएल की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में विभिन्न पदों पर 9,751 पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है। सरकार की कोशिश है कि आगामी दो वर्षों में आरक्षक और सब इंस्पेक्टर के जितने पदों पर भर्ती प्रक्रिया बाकी है, उसे भी जल्द पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

नक्सलवाद के खिलाफ हॉक फोर्स की भूमिका

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कार्यक्रम में कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में पुलिस की हॉक फोर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि हॉक फोर्स में 325 पद और विशेष सहयोगी दस्ते में 882 पदों पर भर्ती की गई है। उनके अनुसार इन्हीं प्रयासों के चलते मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना है।

सिंहस्थ 2028 के लिए भी तैयार हो रही पुलिस

डीजीपी ने कहा कि सिंहस्थ 2028 प्रदेश का बड़ा आयोजन होगा और देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। पिछले दो वर्षों में पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह पुलिस बल सिंहस्थ की ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने कहा कि नई भर्तियों से प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

पुलिसकर्मियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

समारोह में पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उज्जैन में पदस्थ पदोन्नत डीएसपी दीपिका शिंदे ने कहा कि पदोन्नति से पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारों के सपनों को भी नई दिशा मिली है।

निरीक्षक रीना चौहान ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से उनके परिवार के तीन सदस्यों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से कर्मचारियों में नई ऊर्जा और निष्ठा का संचार होता है।

प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार डहरवाल ने बालाघाट से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में नक्सलवाद की चुनौती के बावजूद पुलिस सेवा में आने का उनका सपना पूरा हुआ। वहीं महिला आरक्षण के तहत चयनित आस्था शर्मा ने कहा कि बचपन से खाकी वर्दी पहनना उनका सपना था और शादी व बच्चों के बाद पुलिस विभाग में चयन उनके लिए गौरव की बात है।

पुलिसकर्मियों के कल्याण पर सरकार का फोकस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सेवा, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण और बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है।

समारोह में अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला, स्पेशल डीजी सीआईडी पंकज श्रीवास्तव, आईजी एडमिन हरिनारायणचारी मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

“भोपाल में खिली नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा—31 राज्यों से 900 छात्र, 240 मॉडल; CM बोले: नई पीढ़ी के वैज्ञानिक यहीं से तैयार होंगे”
भोपाल में 78वें आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारी पूरी, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात
महाकाल की शरण में CM डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री खट्टर के साथ शयन आरती में हुए शामिल
मध्यप्रदेश में शीतलहर तेज, तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट के आसार
उज्जैन में महाकाल का दिव्य स्वरूप: त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित कर हुआ भव्य श्रृंगार, देखें दर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की सुबह की बड़ी खबरें: CM का दिन रिजर्व, ट्रांसफर नीति में बदलाव, ट्विशा शर्मा केस पर कड़ा एक्शन

Roshni Bisen
Roshni Bisen
June 7, 2026
महाकाल सवारी के लिए नई गाइडलाइन जारी: दर्शन के दौरान मोबाइल पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Madhya Pradesh विधानसभा में बजट सत्र गरमाया: Kailash Vijayvargiya की ‘औकात में रहो’ टिप्पणी से हंगामा, अदाणी मुद्दे पर टकराव; Mohan Yadav ने मांगी माफी, Umang Singhar ने लाड़ली बहना पंजीयन पर उठाए सवाल
सावन 2026: इस बार सिर्फ 4 सावन सोमवार, जानिए कब मिलेगा शिव कृपा पाने का शुभ अवसर
13 साल का बच्चा मां को बचाने शार्क भरे समुद्र में कूदा, 4 घंटे लगातार तैरकर किया अद्भुत काम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Madhya Pradesh
overcast clouds
23° _ 23°
95%
4 km/h
Fri
25 °C
Sat
27 °C
Sun
26 °C
Mon
26 °C
Tue
23 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?