Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    पुलिस स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, अमित शाह बोले—नक्सलवाद का खात्मा ऐतिहासिक उपलब्धि
    October 21, 2026
    Economics Nobel Prize: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, मंदी-महंगाई पर शोध के लिए मिला सम्मान
    October 13, 2026
    नेपाल में बाढ़ का कहर: बूढ़ी गंडक में बहे तीन पुल, फिर ताजा हुई फ्लैश फ्लड की भयावह यादें
    October 11, 2026
    अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा; ध्रुव राठी को भी राहत, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की रखी शर्त
    October 11, 2026
    कैप्टन स्मित मछार को इजराइल देगा वीरता पुरस्कार, फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश होने से बचाया था; अमेरिका ने भी पारित किया था सम्मान प्रस्ताव
    October 9, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, सत्ता पक्ष ने बताया ‘नौटंकी’; सियासत तेज
    October 22, 2026
    इंदौर में कल MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: CM मोहन यादव रखेंगे सेमीकंडक्टर हब का रोडमैप, 50 कंपनियों से होगी वन-टू-वन चर्चा
    October 22, 2026
    एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और मतगणना
    October 22, 2026
    MP की सियासत में ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ से घमासान: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- कृष्ण के नाम पर राजनीति!
    October 21, 2026
    सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
    October 21, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: राजगढ़ हादसे में 9 की मौत से मचा हड़कंप, CM मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख की सहायता घोषित की
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > राजगढ़ हादसे में 9 की मौत से मचा हड़कंप, CM मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख की सहायता घोषित की
मध्य प्रदेश

राजगढ़ हादसे में 9 की मौत से मचा हड़कंप, CM मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख की सहायता घोषित की

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

Contents
  • निर्माणाधीन पुल के ऊपर से बह रहा था पानी
  • क्रेन की मदद से बाहर निकाली गई ईको वैन
  • इलाज के लिए जा रहे थे, रास्ते में आई आफत
  • PWD ने कहा- डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए थे
  • CM मोहन यादव ने जताया दुख, 4-4 लाख की सहायता
    • एक नजर में हादसा

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। पचोर-सारंगपुर मार्ग पर पड़ाना कस्बे के पास तेज बहाव वाले झिरी नाले में एक ईको वैन बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार दो युवकों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। दोनों को इलाज के लिए सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, ईको वैन में सवार सभी लोग देवास जिले के सतवास क्षेत्र के धांसड़ गांव के रहने वाले थे और कड़लावद गांव की ओर जा रहे थे।

निर्माणाधीन पुल के ऊपर से बह रहा था पानी

पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। सोमवार सुबह तेज बारिश के बाद नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान ईको वैन वहां पहुंची।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज होने के बावजूद वाहन आगे बढ़ गया। कुछ ही दूरी पर वैन पानी के तेज बहाव में बह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश की थी और आगे पानी भरा होने की जानकारी भी दी थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण वाहन नाले में जा गिरा।

क्रेन की मदद से बाहर निकाली गई ईको वैन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद SDERF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ईको वैन को नाले से बाहर निकाला गया। टीआई राहुल रघुवंशी के अनुसार, वाहन को बाहर निकालने के दौरान उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शंकर सिंह, सागर बाई, रीनू, राजवीर, जसप्रीत, विशाल चौहान, पूजा, रिशिका और आनंद सिंह के रूप में हुई है।

इलाज के लिए जा रहे थे, रास्ते में आई आफत

हादसे में बचे मुकेश और हुकुम सिंह ने बताया कि वे धांसड़ गांव से अपनी रिश्तेदार को इलाज के लिए कनावड़ धाम ले जा रहे थे। झिरी नाले के पास पहुंचने पर वहां बाढ़ जैसी स्थिति थी।

दोनों के अनुसार, ग्रामीणों ने उन्हें आगे जाने से मना किया था। इसके बाद करीब 15 मिनट तक वाहन वहीं रुका रहा। बताया गया कि समय पर नहीं पहुंचने पर अगले दिन दोबारा आने की परेशानी के चलते वाहन को आगे ले जाने का फैसला किया गया।

इसके बाद ईको वैन को पानी में उतारा गया और कुछ ही दूरी पर तेज बहाव में वाहन बह गया।

PWD ने कहा- डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए थे

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर पीके शर्मा के अनुसार, संबंधित सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है और वाहन चालकों के लिए डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे के समय रास्ता पानी में डूबा हुआ था। वहीं ग्रामीणों द्वारा वाहन चालक को रोकने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।

CM मोहन यादव ने जताया दुख, 4-4 लाख की सहायता

हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

एक नजर में हादसा

  • स्थान: पड़ाना, राजगढ़
  • मार्ग: पचोर-सारंगपुर
  • हादसा: झिरी नाले में ईको वैन बही
  • मौत: 9
  • मृतकों में: 3 बच्चे और 2 महिलाएं
  • बचे: 2 युवक
  • मुख्यमंत्री की सहायता: प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये
  • रेस्क्यू: SDERF और प्रशासन की टीम ने किया
रेलवे की 20 साल पुरानी परंपरा खत्म: अब रिटायर कर्मचारियों को नहीं मिलेंगे चांदी के सिक्के
खंडवा के कई इलाकों में पीने का पानी खतरनाक, फ्लोराइड ज्यादा मिलने पर PHE की कार्रवाई
सिंगरौली में लाखों पेड़ कटे, आदिवासी भड़के; मुआवज़े पर सवाल, कलेक्टर ने वृक्षारोपण योजना बताई
इंदौर हाईकोर्ट में वकील की सुनवाई के दौरान हार्ट अटैक से मौत, कुछ देर पहले ही रखा था अपना पक्ष
“IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल: ‘आदिवासी पहचान छुपाने का दबाव’, सवर्ण समाज पर लगाए आरोप”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति, विमल लावनिया ने संभाली निरीक्षक की नई जिम्मेदारी, SP ने लगाया स्टार
कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

कबीरधाम पुलिस में पदोन्नति, विमल लावनिया ने संभाली निरीक्षक की नई जिम्मेदारी, SP ने लगाया स्टार

Roshni Bisen
Roshni Bisen
August 21, 2025
पटेल (मरार) समाज का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, समनापुर को 50 लाख की भवन निर्माण, जोराताल में शाकंभरी चौक निर्माण की घोषणा
सांसद संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण
भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई उम्मीद: PM मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई
सीएम डॉ. मोहन का कांग्रेस पर करारा प्रहार, अलग अंदाज ने खींचा ध्यान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
19°C
Madhya Pradesh
overcast clouds
19° _ 19°
48%
3 km/h
Wed
27 °C
Thu
24 °C
Fri
22 °C
Sat
24 °C
Sun
21 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?