Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    पुलिस स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, अमित शाह बोले—नक्सलवाद का खात्मा ऐतिहासिक उपलब्धि
    October 21, 2026
    Economics Nobel Prize: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, मंदी-महंगाई पर शोध के लिए मिला सम्मान
    October 13, 2026
    नेपाल में बाढ़ का कहर: बूढ़ी गंडक में बहे तीन पुल, फिर ताजा हुई फ्लैश फ्लड की भयावह यादें
    October 11, 2026
    अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा; ध्रुव राठी को भी राहत, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की रखी शर्त
    October 11, 2026
    कैप्टन स्मित मछार को इजराइल देगा वीरता पुरस्कार, फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश होने से बचाया था; अमेरिका ने भी पारित किया था सम्मान प्रस्ताव
    October 9, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, सत्ता पक्ष ने बताया ‘नौटंकी’; सियासत तेज
    October 22, 2026
    इंदौर में कल MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: CM मोहन यादव रखेंगे सेमीकंडक्टर हब का रोडमैप, 50 कंपनियों से होगी वन-टू-वन चर्चा
    October 22, 2026
    एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और मतगणना
    October 22, 2026
    MP की सियासत में ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ से घमासान: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- कृष्ण के नाम पर राजनीति!
    October 21, 2026
    सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
    October 21, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल थामकर बोले- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल थामकर बोले- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश

‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल थामकर बोले- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: October 7, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

Contents
  • प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा को बताया स्वर्णिम यात्रा
  • ‘सबका साथ, सबका विकास’ के भाव से आगे बढ़ रहा देश
  • महाकाल लोक से बढ़ी धार्मिक पर्यटन की रफ्तार
  • सेवा की मशाल को आगे बढ़ाने का संकल्प

भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को उज्जैन में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन से कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और विजन को सुना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत आयोजित “सेवा ज्योति कलश यात्रा” का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा में सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पुरस्कृत पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा को बताया स्वर्णिम यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनका प्रत्येक दिन और प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ अनेक ऐतिहासिक संकल्पों को पूरा किया है। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के भाव से आगे बढ़ रहा देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा संघर्ष से संकल्प तक, संगठन से शासन तक और गुजरात से देश के नेतृत्व तक करोड़ों भारतीयों के विश्वास, समर्पण और सेवा की प्रेरणादायी कहानी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है। सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

महाकाल लोक से बढ़ी धार्मिक पर्यटन की रफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। उनके अनुसार, बीते वर्ष अकेले उज्जैन में लगभग 7 करोड़, जबकि पूरे मध्यप्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यह बदलते मध्यप्रदेश और नए भारत की तस्वीर है, जो विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सेवा की मशाल को आगे बढ़ाने का संकल्प

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरा देश उत्साह और उमंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और सेवा भावना को याद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी सेवा की मशाल और ज्योति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से सेवा और समर्पण के इस अभियान में सहभागी बनने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।

एमपी में IAS अफसर की अनोखी लव स्टोरी: अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां रह चुकी हैं कलेक्टर, तलाक के बाद अब आईएएस अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी, विवाह बना सुर्खियों का विषय
नागलवाड़ी किसान कैबिनेट के बड़े फैसले: 25 किसान बनेंगे प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर, किसान कल्याण पर 27,746 करोड़ खर्च
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने उज्जैन में बाबा महाकाल की शयन आरती में लिया आशीर्वाद, मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत
MP में आदिवासी बच्चों की मौत पर बिफरे राहुल गांधी, सरकार को घेरा— ‘उत्सव में व्यस्त है प्रशासन, मध्य प्रदेश में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’
MP Morning News Today: CM डॉ. मोहन का कश्मीर दौरा, भोपाल में संगत आर्टिस्ट मीट का आयोजन, जानें आज क्या कुछ रहेगा खास?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
ट्रेंडिंगराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

संसद में खुलासा: PM मोदी की विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च, सरकार ने साझा किए आंकड़े

Roshni Bisen
Roshni Bisen
August 6, 2026
नागालैंड में जहरीली शराब से हड़कंप: 19 लोगों की मौत, SIT ने शुरू की जांच; 3 हजार बोतलें जब्त
बालाघाट के कटेझिरिया जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 800 जवानों ने मोर्चा संभाला
BJP नेता के फार्महाउस से बरामद जहरीली शराब, पीते ही तय थी मौत; कांग्रेस नेता मास्टरमाइंड समेत आरोपी फरार
डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला आरक्षक ने दर्ज कराई FIR
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Madhya Pradesh
clear sky
21° _ 21°
40%
3 km/h
Tue
29 °C
Wed
27 °C
Thu
26 °C
Fri
24 °C
Sat
19 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?