भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए गर्व का पल है। राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (कस्टमर सैटिस्फेक्शन सर्वे) 2025 में लगातार दूसरी बार देश में नंबर-1 का खिताब जीता। वहीं, खजुराहो एयरपोर्ट ने भी टॉप रैंकिंग हासिल की है। दोनों एयरपोर्ट्स ने यात्रियों से मिले फीडबैक में उच्चतम अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
सर्वे की मुख्य बातें:
देश के 58 हवाई अड्डों पर यात्रियों का फीडबैक लिया गया।
पहली राउंड (जनवरी-जून 2025) में भोपाल और खजुराहो ने परफेक्ट 5/5 स्कोर हासिल किया।
दूसरी राउंड (जुलाई-दिसंबर 2025) में दोनों ने 4.99/5 अंक प्राप्त किए।
भोपाल एयरपोर्ट श्रेणी-3 (15 लाख से अधिक यात्री वाली) में शीर्ष स्थान पर रहा।
ग्वालियर एयरपोर्ट ने छठवां और जबलपुर एयरपोर्ट ने सातवां स्थान प्राप्त किया।
इंदौर एयरपोर्ट इस सर्वे में शामिल नहीं था।
AAI के अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि एयरपोर्ट स्टाफ की मेहनत, बेहतर सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और यात्री सेवाओं का परिणाम है। यात्रियों ने पार्किंग, ट्रॉली, सुरक्षा जांच, फूड सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार पर पूरा भरोसा जताया।
मध्यप्रदेश के चार प्रमुख एयरपोर्ट्स का टॉप-10 में शामिल होना प्रदेश में हवाई सुविधाओं के तेज विकास और बेहतर यात्री अनुभव को दर्शाता है।




