भोपाल। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। राजधानी भोपाल से अब धनबाद और चोपन के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 7:30 बजे भोपाल स्टेशन से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को अब जबलपुर या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे यात्रा अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगी।
धनबाद एक्सप्रेस (11631/11632)
27 फरवरी को ट्रेन भोपाल से रात 8:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
1 मार्च को 11632 धनबाद से सुबह 7:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
करीब 1188 किलोमीटर की दूरी 23 घंटे 35 मिनट में पूरी की जाएगी।
चोपन एक्सप्रेस (11633/11634)
1 मार्च से ट्रेन नंबर 11633 हर रविवार रात 8:55 बजे भोपाल से रवाना होकर सोमवार सुबह 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी।
वहीं 11634 ट्रेन सोमवार शाम 5:10 बजे चोपन से चलकर मंगलवार सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
731 किलोमीटर की दूरी लगभग 14 घंटे में तय होगी।
नई सीधी रेल सेवा से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।



