भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जबकि कुछ जिलों में अभी प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में एमपी भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नए पदाधिकारियों के जरिए सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है।
वहीं, भिंड और छतरपुर जिलों में भी जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। घोषित पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नई नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है।

घोषित पदों में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री, प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री व सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी व सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी व 2 सह सोशल मीडिया प्रभारी, नीति एवं शोध प्रभारी व 2 सह प्रभारी, आईटी विभाग संयोजक व 2 सह संयोजक शामिल हैं।
इसी क्रम में भिंड और छतरपुर जिलों में भी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भिंड में 31 और छतरपुर में 20 पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को गति मिलेगी।
यहां देखें पूरी लिस्ट





