Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    ₹2,000 से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मर्चेंट पेमेंट शुल्क को चुनौती
    September 16, 2026
    ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति हमारी मां, विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक
    September 13, 2026
    BRICS Summit 2026: ईरान-UAE तनाव के बीच साझा घोषणापत्र पर सहमति, भारत की कूटनीति का बड़ा असर
    September 12, 2026
    Apple Event में बिखरी नई टेक्नोलॉजी की चमक, फोल्डेबल iPhone Duo समेत ये 5 चीजें हुईं लॉन्च
    September 10, 2026
    मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा: लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख समुदाय से की बातचीत; बोले- एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
    September 7, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    MP सरकार का बड़ा तोहफा: 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
    September 16, 2026
    MP पुलिस सेवा के 7 अफसरों को प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी की IPS कैडर में नियुक्ति सूची
    September 16, 2026
    उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में हिंदू समाज एकजुट, शक्ति प्रदर्शन कर प्रशासन को दी चेतावनी
    September 16, 2026
    इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’: राहुल गांधी के दौरे से पहले रेंट विवाद पर जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला
    September 13, 2026
    ड्रोन से निगरानी, 400 जवानों की घेराबंदी और 5 खेतों में छापा, पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’; 1 करोड़ से ज्यादा की गांजे की फसल जब्त
    September 13, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा, निकाली गई तिरंगा यात्रा 
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > कबीरधाम (कवर्धा) > हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा, निकाली गई तिरंगा यात्रा 
हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा, निकाली गई तिरंगा यात्रा 
कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा, निकाली गई तिरंगा यात्रा 

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: August 12, 2025
Share
SHARE
कवर्धा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्वामी करपात्री जी स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर गोपाल वर्मा स्वयं राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए और शहर में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश प्रदान किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा कवर्धा शहर के स्वामी करपात्री स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए भारत माता चौक तक पहुंचा, कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के गीतों, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। हर ओर तिरंगे के रंग लहरा रहे थे और छोटे-बड़े सभी के चेहरे पर राष्ट्र के प्रति गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा थामे गर्व से यात्रा में कदमताल करते दिखे। आज की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति प्रेम, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण बनी, जिसने कवर्धा के हर नागरिक के दिल में देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं अजय कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी वर्मा, सहायक संचालक एमके गुप्ता सहित विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, शहर के नागरिकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की स्वतंत्रता, बलिदान और एकता की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि तिरंगे का सम्मान और संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है और हमें सदैव इसके गौरव को बनाए रखने के लिए संकल्पित रहना चाहिए। देश की प्रगति और समृद्धि के लिए हम सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल ध्वज फहराना नहीं, बल्कि नागरिकों में देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग होगा, तभी हमारा देश वास्तव में मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और आने वाली पीढ़ियों को भी तिरंगे के महत्व से अवगत कराएं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम का आयोजन देशभर में 2 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में भी जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ’’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ है। जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाना। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त 2025 तक किया गया। तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न आयोजन होंगे।
https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-12-at-4.38.19-PM.mp4
धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को एनआईए कोर्ट से जमानत
छत्तीसगढ़: 1 सितंबर से प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से कैशलेस इलाज बंद, IMA का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन: 25 सब-इंस्पेक्टर बने निरीक्षक अब इन अधिकारियों को मिलेगा थानों का प्रभार, पदोन्नति सूची जारी, देखें लिस्ट..
शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी: 9 कर्मचारियों के नाम आए सामने, तीन साल से उठा रहे थे वेतन
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: राजधानी में बादलों का डेरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
TAGGED:कबीरधाम कवर्धाकलेक्टर गोपाल वर्माकवर्धा शहरहर घर तिरंगा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

‘रामराजा इन्हें CM बना दें…’ इमरती देवी की बात पर चौंकीं कृष्णा गौर, ओरछा में बढ़ी सियासी हलचल

Roshni Bisen
Roshni Bisen
August 30, 2026
गुरु आदित्य राजयोग: 16 जुलाई से 17 अगस्त तक इन राशियों पर बरसेगी किस्मत
31 मई महाकाल आरती: चंद्र अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, करें पावन दर्शन
महाराणा प्रताप जयंती विशेष: इतिहास के वीर योद्धा ही नहीं, आज के युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं महाराणा
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा बढ़ा, 22 बच्चों की मौत के बाद हाई अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Madhya Pradesh
few clouds
23° _ 23°
89%
2 km/h
Thu
29 °C
Fri
29 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
26 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?