भोपाल। राजधानी भोपाल में मंत्रालय के पास आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। वल्लभ नगर के समीप सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र में खड़े नगर निगम के कंटेनरों में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ थी कि मौके पर रखे एक दर्जन से अधिक चलित शौचालय उसकी चपेट में आ गए और जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह आगजनी हुई, वह VVIP क्षेत्र में आता है। इसी इलाके में मंत्रालय और सतपुड़ा भवन स्थित हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।



