Gold Price Today: 29 जनवरी की सुबह सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,67,240 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,67,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने की स्पॉट कीमत $5,256.35 प्रति औंस चल रही है। ग्लोबल मार्केट में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी की वजह से सोने के दामों को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स पिछले चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर बढ़ा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों को लेकर असमंजस और डॉलर में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों और वैश्विक संकेतों पर टिकी हुई है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,67,240 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,53,310 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता:
इन महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,67,090 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,53,160 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
पुणे और बेंगलुरु:
यहां भी सोने के दाम लगभग समान रहे। 24 कैरेट सोना ₹1,67,090 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,53,160 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने के रेट में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
फेड के इस बयान से यह संकेत मिला है कि ब्याज दरों में कटौती के लिए अभी निवेशकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की दो दिन चली बैठक के बाद बेंचमार्क ब्याज दर को 3.50% से 3.75% के दायरे में बरकरार रखा गया है।
ब्याज दरों को लेकर स्पष्टता के बीच सोने को लेकर बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में तेजी का दौर अभी जारी रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंक सोसाइटी जेनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमत $6,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। वहीं मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, तेजी की स्थिति में सोना $5,700 प्रति औंस के स्तर को भी छू सकता है।
विश्लेषकों के अनुसार, कमजोर डॉलर, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग आने वाले समय में सोने के दामों को और सहारा दे सकती है।



