पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले पुल के पास गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां दो कंटेनरों और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों कंटेनरों में अचानक आग लग गई। हादसे में कार बीच में फंस गई और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तीनों वाहन एक ही दिशा में तेज गति से जा रहे थे। तभी अगले कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार का चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका। इससे कार सीधे अगले कंटेनर से जा टकराई। इसके बाद अगला कंटेनर भी कार से टकरा गया। इस टक्कर के बाद कुछ ही पलों में दोनों कंटेनरों में आग लग गई। बताया गया है कि इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।



