महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के निजी विमान के क्रैश होने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ।
बताया जा रहा है कि लो विजिबिलिटी के कारण विमान संतुलन खो बैठा और खेत में जा गिरा। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और देखते ही देखते वह जलकर खाक हो गया। प्लेन में कुल 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस दुर्घटना में अजित पवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, हालांकि उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विमान में सवार कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।

मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, आग की लपटें और काला धुआं उठता नजर आ रहा है। क्रैश साइट पर विमान के चीथड़े बिखरे पड़े हैं।
जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम अजित पवार किसी चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।
फिलहाल, पूरे मामले पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
प्लेन क्रैश के बाद की 6 तस्वीरें..


बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।






