Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    पुलिस स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, अमित शाह बोले—नक्सलवाद का खात्मा ऐतिहासिक उपलब्धि
    October 21, 2026
    Economics Nobel Prize: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, मंदी-महंगाई पर शोध के लिए मिला सम्मान
    October 13, 2026
    नेपाल में बाढ़ का कहर: बूढ़ी गंडक में बहे तीन पुल, फिर ताजा हुई फ्लैश फ्लड की भयावह यादें
    October 11, 2026
    अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा; ध्रुव राठी को भी राहत, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की रखी शर्त
    October 11, 2026
    कैप्टन स्मित मछार को इजराइल देगा वीरता पुरस्कार, फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश होने से बचाया था; अमेरिका ने भी पारित किया था सम्मान प्रस्ताव
    October 9, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, सत्ता पक्ष ने बताया ‘नौटंकी’; सियासत तेज
    October 22, 2026
    इंदौर में कल MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: CM मोहन यादव रखेंगे सेमीकंडक्टर हब का रोडमैप, 50 कंपनियों से होगी वन-टू-वन चर्चा
    October 22, 2026
    एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और मतगणना
    October 22, 2026
    MP की सियासत में ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ से घमासान: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- कृष्ण के नाम पर राजनीति!
    October 21, 2026
    सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
    October 21, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: MP Morning News: बैंकों की हड़ताल स्थगित, CM मोहन के कई कार्यक्रम; EC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > MP Morning News: बैंकों की हड़ताल स्थगित, CM मोहन के कई कार्यक्रम; EC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश

MP Morning News: बैंकों की हड़ताल स्थगित, CM मोहन के कई कार्यक्रम; EC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: September 28, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

Contents
  • बैंक हड़ताल स्थगित, फाइव डे वर्किंग की थी मांग
  • CM मोहन यादव के आज कई कार्यक्रम
  • EC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • TET के विरोध में शिक्षकों का धरना जारी
  • मंदसौर में नकली घी-दूध की फैक्ट्री पर छापा

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज कई अहम गतिविधियां देखने को मिलेंगी। तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी। टीईटी के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना भी जारी है। इसके अलावा मंदसौर में नकली घी और दूध बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है।

बैंक हड़ताल स्थगित, फाइव डे वर्किंग की थी मांग

तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। IBA और UFBU के बीच हड़ताल नोटिस को लेकर बैठक हुई, जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी। इसके बाद आंदोलन और प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

बैंक कर्मचारी फाइव डे वर्किंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले थे। सहमति बनने के बाद फिलहाल बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CM मोहन यादव के आज कई कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा।

  • सुबह 10:50 बजे अटल बिहारी सुशासन संस्थान, भोपाल पहुंचेंगे।

  • सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बैठक में शामिल होंगे।

  • दोपहर 1:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

  • दोपहर 1:55 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में शामिल होंगे।

  • दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे।

  • शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री की मुलाकात निर्धारित है।

  • शाम 7 बजे इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

इंदौर के लता मंगेशकर सभागार, आईडीए में सम्मान समारोह के साथ गीत-संगीत संध्या का आयोजन होगा।

EC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस आज भोपाल में प्रदर्शन करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर रवाना होंगे। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

TET के विरोध में शिक्षकों का धरना जारी

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भोपाल के नीलम पार्क में धरने का आज दूसरा दिन है। सोमवार को जबलपुर संभाग के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल होंगे। अलग-अलग संभागों के शिक्षक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन में हिस्सा लेंगे।

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की ओर से तीन प्रमुख मांगों को लेकर बेमियादी धरना दिया जा रहा है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगें:

  1. TET से मुक्ति: लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग की जा रही है।

  2. सेवा गणना: प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि की गणना कर उसी आधार पर वरिष्ठता तय की जाए।

  3. ई-अटेंडेंस: शिक्षकों के विभागीय और अन्य शासकीय दायित्वों को देखते हुए ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक किया जाए।

मंदसौर में नकली घी-दूध की फैक्ट्री पर छापा

मंदसौर में पुलिस ने नकली घी और दूध बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 85 कट्टे मिल्क पाउडर, 15 लीटर क्षमता वाले पाम ऑयल के 7 डिब्बे और 6 कट्टे यूरिया बरामद किए। इसके अलावा तैयार नकली घी भी जब्त किया गया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। मामले में फैक्ट्री संचालक समेत दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़िया भूप गांव में यह फैक्ट्री पिछले कई महीनों से संचालित हो रही थी। पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद मामले की जांच जारी है।

सिंधिया ने दिग्विजय को कहा ‘देर आए, दुरुस्त आए’; राज्यसभा से इनकार पर खुद को बताया कांग्रेस से बाहर, जीतू पटवारी बोले- ‘राजा साहब अनुभवी’
आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त, CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस; 3 दिन में मांगा जवाब
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: CM मोहन यादव का शहरों के भविष्य पर फोकस, बदलेंगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर
MP की सियासत में ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ से घमासान: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- कृष्ण के नाम पर राजनीति!
MP में आदिवासी बच्चों की मौत पर बिफरे राहुल गांधी, सरकार को घेरा— ‘उत्सव में व्यस्त है प्रशासन, मध्य प्रदेश में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

18 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर सजा ॐ, शिवलिंग पर शेषनाग अर्पित कर हुआ दिव्य श्रृंगार; करें बाबा महाकाल के दर्शन

Roshni Bisen
Roshni Bisen
August 18, 2026
कवर्धा में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में की तोड़फोड़, शिवलिंग खंडित कर मंदिर को पहुंचाया नुकसान, घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश
ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट: उत्तराखंड ने जीते 16 मेडल, पदक तालिका में छत्तीसगढ़ टॉप पर
“नारी शक्ति के सहारे विस्तार की राह पर संघ, किशोरी विकास वर्ग बना आधार”
किसानों के लिए CM Mohan Yadav की बड़ी घोषणा: डेयरी यूनिट पर 10 लाख तक माफी, कई और ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Madhya Pradesh
clear sky
21° _ 21°
40%
3 km/h
Mon
22 °C
Tue
29 °C
Wed
27 °C
Thu
26 °C
Fri
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?