Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र नमन: पीएम मोदी और शिवराज सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    February 27, 2026
    दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल: भावुक वीडियो वायरल, निर्दोष साबित होने के बाद पीएम मोदी से कही ये बात
    February 27, 2026
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है अंतिम मुहर
    February 26, 2026
    इजरायल के विपक्षी नेताओं का PM मोदी से संवाद: ‘संसद वॉकआउट आपसे नहीं, भारत-इजरायल दोस्ती शाश्वत’
    February 26, 2026
    दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जुबिन नौटियाल की पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा, AI प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स को नाम-आवाज़ व इमेज के बिना उपयोग पर सख्त रोक
    February 25, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    MP में प्रशासनिक कसावट: समय पर नहीं पहुंचे अफसर तो लौटेगा सिक्स डे वर्किंग सिस्टम, CM की दो टूक चेतावनी
    February 27, 2026
    सेवाधाम आश्रम मामला: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय सख्त, 17 बच्चों की मौत पर PIL दर्ज करने के निर्देश; मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव समेत कलेक्टर-कमिश्नर को नोटिस
    February 26, 2026
    26 फरवरी महाकाल भस्म आरती: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भांग-चंदन व आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, करें पावन दर्शन
    February 26, 2026
    फाल्गुन नवमी पर अलौकिक भस्म आरती: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में त्रिनेत्र-त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    February 25, 2026
    भोपाल में राहुल गांधी ने ‘अपनी ही पार्टी का पटका फेंका’? BJP का हमला— देश और संगठन अहंकार से नहीं चलते
    February 24, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: कवर्धा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, मूर्ति अनावरण पर गूंजे “अटल जी अमर रहें” के जयघोष
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > कबीरधाम (कवर्धा) > कवर्धा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, मूर्ति अनावरण पर गूंजे “अटल जी अमर रहें” के जयघोष
कवर्धा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, मूर्ति अनावरण पर गूंजे "अटल जी अमर रहें" के जयघोष
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

कवर्धा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, मूर्ति अनावरण पर गूंजे “अटल जी अमर रहें” के जयघोष

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: August 27, 2025
Share
SHARE

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में निर्मित अटल परिसर एवं उनकी प्रतिमा का लोकार्पण कवर्धा में भव्य आयोजन के साथ हुआ।

Contents
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – अटल जी थे “प्रेरणास्त्रोत”
  • अटल परिसर – आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्थल
  • सांसद संतोष पांडेय ने किया अटल जी के जीवन का स्मरण
  • 30 लाख की लागत से बना आधुनिक अटल परिसर

मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और जनसमूह ने “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंजा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – अटल जी थे “प्रेरणास्त्रोत”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “आज का दिन ऐतिहासिक और पावन है। हम सब पूजनीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के बहुआयामी जीवन को स्मरण कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्व, उनकी वाणी, उनकी कविताएं और उनका राजनीतिक दर्शन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनका योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। अटल जी केवल राजनेता नहीं थे, वे भारत की आत्मा के प्रतीक थे।”

अटल परिसर – आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्थल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह अटल परिसर आगामी पीढ़ियों के लिए अटल जी के जीवन मूल्यों और राष्ट्रभक्ति से जुड़ाव का केंद्र बनेगा। यह परिसर केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की कृतज्ञता और आदर्शों का प्रतीक है।

सांसद संतोष पांडेय ने किया अटल जी के जीवन का स्मरण

सांसद संतोष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि “अटल जी का जीवन बहुआयामी था। वे न केवल एक सफल राजनेता थे, बल्कि लेखक, संपादक, कवि और सच्चे स्वयंसेवक भी थे। उनका कवर्धा आगमन यहां की जनता के लिए अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उसी पथ पर आगे बढ़ रहे हैं जिस पर अटल जी ने राष्ट्र की सुरक्षा और विकास की नींव रखी थी।”

उन्होंने बताया कि अटल जी बचपन से ही राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के साथ सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।

30 लाख की लागत से बना आधुनिक अटल परिसर

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जानकारी दी कि बस स्टैंड के पास लगभग 30 लाख रुपये की लागत से इस परिसर का निर्माण किया गया है। शासन द्वारा अधोसंरचना मद से स्वीकृत राशि से निर्मित इस परिसर में आकर्षक लाइट डेकोरेशन, ग्रेनाइट पेडेस्टल, फ्लोर और वॉल डिज़ाइन के साथ-साथ आधुनिक विद्युत साज-सज्जा की गई है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, छग कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, डॉ. सियाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

बेटियों के सपनों को नई उड़ान: विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन किया प्रारम्भ, 1000 से अधिक छात्राओं को लाभ
छत्तीसगढ़: साय मंत्रिमंडल का विस्तार, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ
शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी: 9 कर्मचारियों के नाम आए सामने, तीन साल से उठा रहे थे वेतन
महापौर के लिए नई टोयोटा, विभागों को मिलेंगे दर्जनों नए वाहन
कवर्धा ब्रेकिंग: शिक्षकों की कमी से नाराज़ स्वामी आत्मानंद स्कूल, पिपरिया के छात्रों ने किया चक्काजाम
TAGGED:अटल परिसर कवर्धाअटल बिहारी वाजपेयीअटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमाअटल बिहारी वाजपेयी स्मृति स्थलउपमुख्यमंत्री विजय शर्माकवर्धा न्यूज़छत्तीसगढ़ राज्य निर्माताछत्तीसगढ़ समाचारभाजपा कवर्धासांसद संतोष पांडेय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
राष्ट्रीय ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में याचिका: अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी द्वारा भेजी गई चादर पर रोक लगाई जाए

Roshni Bisen
Roshni Bisen
December 22, 2025
ग्वालियर से यूथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस साथ ले गई; प्रवक्ता बोले– आतंकवादी जैसी हरकत
सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग
अमरकंटक के रहस्यमयी पत्थर: मंदिर के पत्थरों से घर की नींव और सपनों की मंजिल साकार
“दुनिया के सबसे बड़े टाइगर सर्वे की शुरुआत: एमपी के 9 टाइगर रिज़र्व में लगाए जा रहे कैमरे”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Madhya Pradesh
clear sky
24° _ 24°
31%
3 km/h
Sun
31 °C
Mon
33 °C
Tue
34 °C
Wed
35 °C
Thu
36 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?