मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को झकझोर दिया। दलौदा तहसील के अंतर्गत हनुमंतिया गांव के पास करीब 10 बजे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में ट्रॉली में सवार 22 से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत मंदसौर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर चालक ने रास्ते में आ रही एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगाया। इसके चलते ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलटकर सड़क पर गिर गई। मजदूर इधर-उधर बिखर गए और कई को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को मंदसौर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाए। सूचना मिलते ही दलौदा तहसीलदार, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जानकर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और स्कूटी बचाने की कोशिश को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।



