भोपाल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘India AI Impact Summit 2026’ में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। इस घटना पर भाजपा और राज्य सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि देश की तकनीकी प्रगति के मंच पर विपक्ष द्वारा किया गया हंगामा, देश की उपलब्धियों से उपजी बेचैनी का प्रतीक है।
सीएम ने आगे कहा, “अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुँचाने का अधिकार किसी को नहीं है। यह नया भारत अब आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती।”
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में AI Summit को लेकर गर्म चर्चा शुरू हो गई है, जहां विपक्ष और सरकार के बीच सियासी टकराव देखने को मिला



