इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इंदौर को स्तब्ध कर दिया। बायपास पर रालामंडल के समीप तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
कुछ समय बाद शादी होने वाली थी
बताया जा रहा है कि प्रेरणा की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। परिवार में खुशी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। हादसे में दो युवक और एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती का नाम अनुष्का बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे में प्रेरणा बच्चन समेत दो युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फंसे शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि कार सवार सभी लोग किसी पार्टी से लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।



