Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र नमन: पीएम मोदी और शिवराज सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    February 27, 2026
    दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल: भावुक वीडियो वायरल, निर्दोष साबित होने के बाद पीएम मोदी से कही ये बात
    February 27, 2026
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है अंतिम मुहर
    February 26, 2026
    इजरायल के विपक्षी नेताओं का PM मोदी से संवाद: ‘संसद वॉकआउट आपसे नहीं, भारत-इजरायल दोस्ती शाश्वत’
    February 26, 2026
    दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जुबिन नौटियाल की पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा, AI प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स को नाम-आवाज़ व इमेज के बिना उपयोग पर सख्त रोक
    February 25, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    MP में प्रशासनिक कसावट: समय पर नहीं पहुंचे अफसर तो लौटेगा सिक्स डे वर्किंग सिस्टम, CM की दो टूक चेतावनी
    February 27, 2026
    सेवाधाम आश्रम मामला: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय सख्त, 17 बच्चों की मौत पर PIL दर्ज करने के निर्देश; मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव समेत कलेक्टर-कमिश्नर को नोटिस
    February 26, 2026
    26 फरवरी महाकाल भस्म आरती: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भांग-चंदन व आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, करें पावन दर्शन
    February 26, 2026
    फाल्गुन नवमी पर अलौकिक भस्म आरती: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में त्रिनेत्र-त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    February 25, 2026
    भोपाल में राहुल गांधी ने ‘अपनी ही पार्टी का पटका फेंका’? BJP का हमला— देश और संगठन अहंकार से नहीं चलते
    February 24, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: वन मेले का शुभारंभ: CM डॉ. मोहन बोले– मध्यप्रदेश के वन और वन्यजीव हमारी पहचान
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > भोपाल > वन मेले का शुभारंभ: CM डॉ. मोहन बोले– मध्यप्रदेश के वन और वन्यजीव हमारी पहचान
भोपालमध्य प्रदेश

वन मेले का शुभारंभ: CM डॉ. मोहन बोले– मध्यप्रदेश के वन और वन्यजीव हमारी पहचान

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब वन्य-प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गैंडा और जिराफ लाने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे राज्य की जैव-विविधता और अधिक समृद्ध होगी।

Contents
  • घर-घर में आयुर्वेदिक नुस्खों का भंडार
  • वन मेले में मिलेगा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद
  • “समृद्ध वन, खुशहाल जन” है इस साल की थीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वन गमन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऋषि-मुनियों ने वन और प्रकृति के साथ रहकर जीवन को दिशा दी। उन्होंने कहा कि निराशा के क्षणों में वन हमें ऊर्जा और शांति प्रदान करते हैं। जड़ी-बूटियां प्रकृति का अमूल्य वरदान हैं, जिनका कोई विकल्प नहीं है। मेडिकल साइंस अपनी जगह है, लेकिन आयुर्वेद की ताकत अद्भुत है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयुर्वेद को वैश्विक पहचान मिली है। पीएम मोदी ने न सिर्फ आयुर्वेद को बढ़ावा दिया, बल्कि स्वयं भी इसे अपनाया। कोविड काल में आयुर्वेदिक काढ़ा अमृत समान साबित हुआ और लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में लगातार आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को और मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों और वनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा रही है और अंतरराष्ट्रीय वन मेला इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

इस वन मेले में 350 से अधिक आयुर्वेदिक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही 80 आयुर्वेदिक डॉक्टर और 100 से अधिक वैद्य आम नागरिकों को निःशुल्क परामर्श प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन मेला पूरे प्रदेश की पहचान बन चुका है और इसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन, वनोपज और वन्य-प्राणियों को मध्यप्रदेश की असली पहचान बताते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

घर-घर में आयुर्वेदिक नुस्खों का भंडार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज लघु वनोपज से बने अनेक उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं और जब एलोपैथिक दवाएं राहत नहीं देतीं, तब लोग आयुर्वेद की ओर रुख करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के हर घर में आयुर्वेदिक नुस्खों का खजाना मौजूद है, जो पीढ़ियों से चला आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में मेडिकल साइंस की अपनी महत्ता है, लेकिन आयुर्वेदिक उत्पादों का कोई विकल्प नहीं है। कोरोना काल में आयुर्वेदिक काढ़ा पूरी दुनिया के लिए अमृत समान सिद्ध हुआ। राज्य सरकार आयुर्वेद चिकित्सा और योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. यादव ने बताया कि पहले प्रदेश में केवल 7 शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय थे, जबकि पिछले एक वर्ष में 8 नए शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। इससे आयुर्वेदिक शिक्षा और चिकित्सा को नई मजबूती मिली है और आने वाले समय में इसका लाभ आम जनता को व्यापक स्तर पर मिलेगा।

वन मेले में मिलेगा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वन मेले में प्रदेश के जिला यूनियन, वन विभाग, वन धन केंद्र, जड़ी-बूटी संग्राहक, उत्पादक, आयुर्वेदिक औषधि निर्माता तथा परंपरागत भोजन सामग्री के निर्माता एवं विक्रेता अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रहे हैं। मेले में 10 शासकीय स्टॉल, 24 अन्य राज्यों के स्टॉल, 16 प्रदर्शनी स्टॉल, 136 प्राइवेट स्टॉल और 26 फूड स्टॉल लगाए गए हैं। यहां आलीराजपुर का दालपानिया, छिंदवाड़ा की वन रसोई और बांधवगढ़ के गोंडी व्यंजन जैसे पारंपरिक स्वाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

“समृद्ध वन, खुशहाल जन” है इस साल की थीम

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में वन विभाग लघु वनोपज के माध्यम से छोटे उद्यमियों को भी समृद्ध बना रहा है। उन्होंने बताया कि उज्जैन में भी वन मेले का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में यह वन मेला 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष वन मेले की थीम “समृद्ध वन, खुशहाल जन” रखी गई है, जो प्रदेश की वन संपदा, आयुर्वेद और जनकल्याण के संकल्प को दर्शाती है।

जबलपुर: धुआंधार में फोटो सेशन के दौरान हुआ हादसा, 10 साल की बेटी और पति के सामने जलधारा में बही महिला
Mohan Yadav नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे, Kumar Vishwas का किया सम्मान; बोले- मंदिर से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Madhya Pradesh विधानसभा में बजट सत्र गरमाया: Kailash Vijayvargiya की ‘औकात में रहो’ टिप्पणी से हंगामा, अदाणी मुद्दे पर टकराव; Mohan Yadav ने मांगी माफी, Umang Singhar ने लाड़ली बहना पंजीयन पर उठाए सवाल
केन्या हमारा दूसरा घर, मध्यप्रदेश-केन्या का संबंध गौरव और परंपरा का प्रतीक — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नैरोबी में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्सव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधन
पूर्व मंत्री ने सरकारी बंगले को बनाया ‘मरीज घर’, मुफ्त ठहराव-भोजन-इलाज की व्यवस्था, देखने पहुंचे CM डॉ. मोहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
राष्ट्रीय ख़बरें

“भारत बना ‘मोटा अनाज’ का वैश्विक अगुआ: 2024-25 में रिकॉर्ड उत्पादन और निर्यात से दुनिया भर में बढ़ी साख”

Roshni Bisen
Roshni Bisen
December 10, 2025
कवर्धा में RSS की प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित
पूर्व IPS श्रीलेखा बनेंगी तिरुवनंतपुरम की मेयर, केरल BJP में लगभग सहमति
बजट सत्र से पहले MP सरकार ने लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज, कमलनाथ का हमला—‘कर्ज प्रदेश बना दिया’
New Income Tax Law: 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, टैक्सपेयर्स के लिए बदलेंगे ये बड़े नियम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Madhya Pradesh
clear sky
21° _ 21°
41%
3 km/h
Sun
31 °C
Mon
33 °C
Tue
34 °C
Wed
35 °C
Thu
34 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?