Sonia Gandhi Health Update:
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एहतियातन दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें आवश्यक जांचों के बाद निगरानी में रखा गया है।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। पार्टी की ओर से जल्द ही उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम आवश्यक जांच कर रही है और उनकी सेहत में सुधार के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी। अभी तक उनकी हालत को लेकर कोई औपचारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
पिछले साल जून में भी हुई थीं भर्ती
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल जून में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।
उससे कुछ दिन पहले सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश में थीं, जहां स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें 7 जून को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया गया था।
सोनिया गांधी की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी।



