Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    ₹2,000 से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मर्चेंट पेमेंट शुल्क को चुनौती
    September 16, 2026
    ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति हमारी मां, विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक
    September 13, 2026
    BRICS Summit 2026: ईरान-UAE तनाव के बीच साझा घोषणापत्र पर सहमति, भारत की कूटनीति का बड़ा असर
    September 12, 2026
    Apple Event में बिखरी नई टेक्नोलॉजी की चमक, फोल्डेबल iPhone Duo समेत ये 5 चीजें हुईं लॉन्च
    September 10, 2026
    मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा: लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख समुदाय से की बातचीत; बोले- एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
    September 7, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    MP सरकार का बड़ा तोहफा: 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
    September 16, 2026
    MP पुलिस सेवा के 7 अफसरों को प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी की IPS कैडर में नियुक्ति सूची
    September 16, 2026
    उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में हिंदू समाज एकजुट, शक्ति प्रदर्शन कर प्रशासन को दी चेतावनी
    September 16, 2026
    इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’: राहुल गांधी के दौरे से पहले रेंट विवाद पर जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला
    September 13, 2026
    ड्रोन से निगरानी, 400 जवानों की घेराबंदी और 5 खेतों में छापा, पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’; 1 करोड़ से ज्यादा की गांजे की फसल जब्त
    September 13, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: दतिया हार के बाद दिल्ली में MP BJP का मंथन: PM मोदी और अमित शाह से मिले बड़े नेता, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > दतिया हार के बाद दिल्ली में MP BJP का मंथन: PM मोदी और अमित शाह से मिले बड़े नेता, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
मध्य प्रदेश

दतिया हार के बाद दिल्ली में MP BJP का मंथन: PM मोदी और अमित शाह से मिले बड़े नेता, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: August 8, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

Contents
  • दिल्ली में बड़े नेताओं की अहम मुलाकातें
  • लगातार चुनावी प्रदर्शन पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर
  • संगठन में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

भोपाल हालिया उपचुनाव में दतिया सीट पर भाजपा को मिली हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा संगठन को लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा संगठन की स्थिति और चुनावी प्रदर्शन का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दिल्ली में मध्य प्रदेश के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकातों का दौर जारी है।

दिल्ली में बड़े नेताओं की अहम मुलाकातें

संगठन की स्थिति और लगातार कमजोर होते चुनावी प्रदर्शन को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं से मुलाकात की है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई है। वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लंबी चर्चा की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के बीच भी बैठक हुई है। इसके अलावा 2023 विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी रहे अश्विनी वैष्णव से चुनाव के दौरान बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले रजनीश अग्रवाल ने मुलाकात की।

लगातार चुनावी प्रदर्शन पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर

विजयपुर और उसके बाद दतिया उपचुनाव में मिली हार ने मध्य प्रदेश भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा बुधनी में भाजपा की जीत का अंतर करीब एक लाख से घटकर लगभग 10 हजार के आसपास रह जाना और अमरवाड़ा में कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज होना भी केंद्रीय नेतृत्व के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।

अब दिल्ली में इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि लगातार चुनावों में संगठन से कहां चूक हो रही है और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ कमजोर होने के पीछे क्या कारण हैं।

संगठन में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर चल रही बैठकों और फीडबैक के बाद मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी नेतृत्व जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकता है।

हालांकि, संगठन में बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली में लगातार हो रही बैठकों ने प्रदेश भाजपा के भीतर सियासी हलचल जरूर बढ़ा दी है।

‘बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर…,’ राजस्थान में सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व, दिया आशीर्वाद
MP Morning News: सीएम डॉ. मोहन के बैक-टू-बैक कार्यक्रम, गिद्धों की संख्या 14 हजार पार
“सागर में सीएम मोहन का विपक्ष पर वार, बोले—लोकसभा में ‘द्रौपदी चीरहरण’ जैसा व्यवहार”
MP निगम मंडल: राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बने Mahendra Singh Yadav
देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश — टेक्नोलॉजी एग्नोस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उज्जैनमध्य प्रदेश

उज्जैन की आराध्या पोरवाल ने जीता जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Roshni Bisen
Roshni Bisen
November 12, 2025
महाकाल की भस्म आरती में दिव्य श्रृंगार: बेलपत्र ‘ॐ’ और चंद्र से सजा बाबा महाकाल का मस्तक
बिहार में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी की 19 बोगियां बेपटरी, 3 डिब्बे नदी में गिरे, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँचे
धारा 370 हटने के 7 साल पूरे, नितिन नबीन बोले- आज लाल चौक पर शान से लहरा रहा तिरंगा
शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी: 9 कर्मचारियों के नाम आए सामने, तीन साल से उठा रहे थे वेतन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Madhya Pradesh
few clouds
23° _ 23°
89%
2 km/h
Thu
29 °C
Fri
29 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
26 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?