भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की जिम्मेदारी नए प्रभारियों के पास होगी।
भाजपा की ओर से की गई इन नियुक्तियों को राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। नए प्रभारी अपने-अपने राज्यों में पार्टी संगठन के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जिम्मेदारी संभालेंगे।
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को कमान
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके साथ चार नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जगदीश पटेल, मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं।
वहीं हरीश द्विवेदी को बिहार के साथ कर्नाटक का दायित्व सौंपा गया है।
महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा प्रभारी
महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाड़े और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
दिल्ली और पंजाब में भी बदलाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी बनाया गया है।
पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगी।
पश्चिम बंगाल और असम की जिम्मेदारी भी तय
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी बनाया है। उनके साथ लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
असम में मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया है, जबकि फांगनोन कोन्याक और मनोज टिग्गा सह-प्रभारी होंगे।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी संगठनात्मक बदलाव
मणिपुर की जिम्मेदारी डॉ. राजदीप रॉय को दी गई है। मेघालय में कनाद पुरकायस्थ प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन सह-प्रभारी होंगे।
वहीं मिजोरम में डॉ. भगवत कराड़ और नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नहीं बनाए गए सह-प्रभारी
भाजपा की नई सूची में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किए गए हैं। इनमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप शामिल हैं।
इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में भी केवल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और सह-प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
भाजपा की नई नियुक्तियों के साथ राज्यों में पार्टी संगठन के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारियां नए सिरे से तय की गई हैं।




