Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    पुलिस स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, अमित शाह बोले—नक्सलवाद का खात्मा ऐतिहासिक उपलब्धि
    October 21, 2026
    Economics Nobel Prize: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, मंदी-महंगाई पर शोध के लिए मिला सम्मान
    October 13, 2026
    नेपाल में बाढ़ का कहर: बूढ़ी गंडक में बहे तीन पुल, फिर ताजा हुई फ्लैश फ्लड की भयावह यादें
    October 11, 2026
    अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा; ध्रुव राठी को भी राहत, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की रखी शर्त
    October 11, 2026
    कैप्टन स्मित मछार को इजराइल देगा वीरता पुरस्कार, फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश होने से बचाया था; अमेरिका ने भी पारित किया था सम्मान प्रस्ताव
    October 9, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, सत्ता पक्ष ने बताया ‘नौटंकी’; सियासत तेज
    October 22, 2026
    इंदौर में कल MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: CM मोहन यादव रखेंगे सेमीकंडक्टर हब का रोडमैप, 50 कंपनियों से होगी वन-टू-वन चर्चा
    October 22, 2026
    एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और मतगणना
    October 22, 2026
    MP की सियासत में ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ से घमासान: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- कृष्ण के नाम पर राजनीति!
    October 21, 2026
    सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
    October 21, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 950 से अधिक आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, 400 नए सांदीपनि स्कूल खोलने का ऐलान
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 950 से अधिक आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, 400 नए सांदीपनि स्कूल खोलने का ऐलान
मध्य प्रदेश

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 950 से अधिक आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, 400 नए सांदीपनि स्कूल खोलने का ऐलान

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: October 21, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों के असमय निधन से प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए 954 पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। बुधवार, 21 अक्टूबर को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 400 नए सांदीपनि विद्यालय भवनों के निर्माण की घोषणा भी की।

954 आश्रितों को मिला रोजगार का सहारा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का असमय निधन होना बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में परिवार को भावनात्मक आघात के साथ आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ऐसे प्रभावित परिवारों को अपना परिवार मानकर उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में परिवारों को आर्थिक संबल देना सरकार की प्राथमिकता है। केवल संवेदनाएं व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिम्मेदारियों को निभाने के लिए ठोस निर्णय लेना जरूरी है। इसी सोच के तहत अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है।

कार्यक्रम में नियुक्ति पाने वालों में सहायक ग्रेड-3, प्राथमिक शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

400 नए सांदीपनि विद्यालय भवनों का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 400 नए सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा। इनमें जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत जनजातीय बहुल क्षेत्रों में 200 भवन और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 200 भवन बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं। सरकार स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर अधोसंरचना, खेल सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में स्कूल शिक्षा का बजट बढ़कर करीब 38 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

20 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार अब तक 85 हजार से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां कर चुकी है। इनमें 15 हजार पद स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

उन्होंने यह भी कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के करीब 350 पद अभी शेष हैं, जिन्हें साल के अंत तक भरने का लक्ष्य है। कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए हर साल विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

मेधावी विद्यार्थियों को भी मिल रही सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए हैं और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देकर प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही, विद्यार्थियों को नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता दी जा रही है।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सरकार के प्रयासों को सराहा

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में लगातार फैसले ले रही है। अनुकंपा नियुक्ति से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और वे अपने भविष्य को बेहतर ढंग से संवार सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सामान्य भर्ती, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति को प्राथमिकता देने के साथ शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को सम्मान देना और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की सहायता, युवाओं को रोजगार और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Balaghat Rice Scam: बहुचर्चित चावल घोटाले में पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे गिरफ्तार, जेल भेजे गए
“शिक्षा के नाम पर साढ़े 3 करोड़ का घोटाला! DMF फंड से खरीदी लोकल साइंस किट, स्कूलों के बंद कमरे में खा रही धूल”
मध्यप्रदेश में बनेगा नया फोर-लेन हाईवे, ₹3,839 करोड़ की योजना को केंद्र की हरी झंडी
उज्जैन को मिलेगा आयुर्वेद का AIIMS, वन मेले में CM डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा
मध्यप्रदेश में कल से नारी शक्ति वंदन पदयात्रा, CM मोहन यादव बोले—पंचायत स्तर तक होगा आंदोलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

MP में अब रोबोट करेंगे पानी-सीवर लीकेज की निगरानी: ‘अमृत रेखा ऐप’ से होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

Roshni Bisen
Roshni Bisen
January 20, 2026
सुनेत्रा पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से गरमाई राजनीति, NCP का माफी की मांग को लेकर हमला
भोपाल में 18 जनवरी को पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सामाजिक संगठनों और युवाओं से जुड़ने की अपील
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: कैबिनेट बैठक पर सबकी नजर, भोपाल के 75 इलाकों में जल संकट गहराया
Jabalpur-Raipur Greenfield Expressway: 350 KM का 6-लेन एक्सप्रेसवे बदलेगा MP-छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी, 3.5 घंटे में पूरा होगा सफर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
30°C
Madhya Pradesh
clear sky
30° _ 30°
23%
5 km/h
Mon
29 °C
Tue
29 °C
Wed
29 °C
Thu
26 °C
Fri
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?