Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र नमन: पीएम मोदी और शिवराज सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    February 27, 2026
    दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल: भावुक वीडियो वायरल, निर्दोष साबित होने के बाद पीएम मोदी से कही ये बात
    February 27, 2026
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है अंतिम मुहर
    February 26, 2026
    इजरायल के विपक्षी नेताओं का PM मोदी से संवाद: ‘संसद वॉकआउट आपसे नहीं, भारत-इजरायल दोस्ती शाश्वत’
    February 26, 2026
    दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जुबिन नौटियाल की पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा, AI प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स को नाम-आवाज़ व इमेज के बिना उपयोग पर सख्त रोक
    February 25, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    MP में प्रशासनिक कसावट: समय पर नहीं पहुंचे अफसर तो लौटेगा सिक्स डे वर्किंग सिस्टम, CM की दो टूक चेतावनी
    February 27, 2026
    सेवाधाम आश्रम मामला: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय सख्त, 17 बच्चों की मौत पर PIL दर्ज करने के निर्देश; मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव समेत कलेक्टर-कमिश्नर को नोटिस
    February 26, 2026
    26 फरवरी महाकाल भस्म आरती: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भांग-चंदन व आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, करें पावन दर्शन
    February 26, 2026
    फाल्गुन नवमी पर अलौकिक भस्म आरती: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में त्रिनेत्र-त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    February 25, 2026
    भोपाल में राहुल गांधी ने ‘अपनी ही पार्टी का पटका फेंका’? BJP का हमला— देश और संगठन अहंकार से नहीं चलते
    February 24, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: बजट-2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, 13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद!
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > कारोबार > बजट-2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, 13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद!
कारोबारट्रेंडिंगराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

बजट-2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, 13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद!

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: February 1, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली। Budget 2026 Live Updates: आज 1 फरवरी है और देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला अहम दिन। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी और ऐसा करने वाली पहली वित्त मंत्री बनकर नया रिकॉर्ड कायम करेंगी। इस बजट से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार 13 लाख रुपये तक की आय को इनकम टैक्स फ्री कर सकती है।

बजट-2026 से सीमा शुल्क सुधार, सोना-चांदी की कीमतों में राहत, इनकम टैक्स में छूट, किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी और अमृत भारत ट्रेनों की नई घोषणाओं जैसी कई अहम उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना और उज्ज्वला योजना के दायरे को बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सकता है।

यह बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जब एक ओर देश की घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों, भू-राजनीतिक तनावों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में है। ऐसे में सरकार के सामने विकास और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन साधने की चुनौती होगी।

लोकसभा की लिस्ट ऑफ बिजनेस के अनुसार, सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसी दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार की अनुमानित आय और व्यय का विवरण सदन के पटल पर रखेंगी। बजट भाषण के दौरान वह FRBM Act, 2003 की धारा 3(1) के तहत दो अहम स्टेटमेंट भी पेश करेंगी, जिनमें सरकार की मीडियम टर्म फिस्कल प्लानिंग और मैक्रो-इकोनॉमिक रणनीति की झलक देखने को मिलेगी।

देशभर की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं, खासकर मिडिल क्लास, किसानों और आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली राहत को लेकर उम्मीदें चरम पर हैं।

इकोनॉमिक सर्वे के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Union Budget 2026 पेश करेंगी। बजट से पहले वे अपने आवास से कर्तव्य भवन पहुंचीं, जहां उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पहले वित्त मंत्रालय का मुख्यालय नॉर्थ ब्लॉक में था, जिसे अब जनपथ स्थित कर्तव्य भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मिडिल क्लास और आम जनता की 5 बड़ी ‘विशलिस्ट’

1. इनकम टैक्स में राहत:
नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। इससे सैलरीड वर्ग की करीब 13 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री होने की संभावना जताई जा रही है।

2. किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी:
पीएम-किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना किया जा सकता है। बीते कुछ वर्षों से इसकी मांग लगातार उठ रही है।

3. रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस:
यात्रियों की वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए 300 से अधिक नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा संभव है। साथ ही रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटन मिलने की उम्मीद है।

4. पीएम सूर्य घर योजना:
2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलने वाली सब्सिडी को 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति किलोवाट किया जा सकता है, जिससे घरेलू सोलर को बढ़ावा मिलेगा।

5. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार:
आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किए जाने की संभावना है।

बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जब घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में बजट-2026 से विकास, राहत और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन की उम्मीद की जा रही है।

मदीना के पास भीषण बस हादसा: 42 भारतीय उमराह यात्रियों की मौत, हैदराबाद का युवाक अकेला जीवित
आज भारत बंद: मजदूर-किसान संगठनों का प्रदर्शन, किन मुद्दों पर सरकार घिरी?
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जुबिन नौटियाल की पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा, AI प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स को नाम-आवाज़ व इमेज के बिना उपयोग पर सख्त रोक
BMC Election: एक ही परिवार से बेटा, पति और सास की जीत, खुशी से झूम उठी महिला
विमान हादसे में अजित पवार समेत भारत के इन बड़े नेताओं की गई है जान, 7 महीने पहले विजय रुपाणी हुए थे शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग

Roshni Bisen
Roshni Bisen
September 4, 2025
नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आशीष शर्मा का अंतिम संस्कार: CM मोहन यादव ने दिया कंधा, छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा
टमाटर में पहला और मटर उत्पादन में दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य
दिग्विजय सिंह की कड़ी चेतावनी: “मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई तो कोई नहीं बचा पाएगा”
पुलिस का बड़ा प्रहार : 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 70 लाख की जप्ती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
21°C
Madhya Pradesh
clear sky
21° _ 21°
41%
3 km/h
Sun
31 °C
Mon
33 °C
Tue
34 °C
Wed
35 °C
Thu
34 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?