Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    ₹2,000 से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मर्चेंट पेमेंट शुल्क को चुनौती
    September 16, 2026
    ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति हमारी मां, विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक
    September 13, 2026
    BRICS Summit 2026: ईरान-UAE तनाव के बीच साझा घोषणापत्र पर सहमति, भारत की कूटनीति का बड़ा असर
    September 12, 2026
    Apple Event में बिखरी नई टेक्नोलॉजी की चमक, फोल्डेबल iPhone Duo समेत ये 5 चीजें हुईं लॉन्च
    September 10, 2026
    मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा: लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख समुदाय से की बातचीत; बोले- एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
    September 7, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    सेवा संकल्प अभियान का आगाज: नितिन नवीन और CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ‘स्वामित्व अधिकार योजना’ में 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
    September 17, 2026
    MP में आदिवासी बच्चों की मौत पर बिफरे राहुल गांधी, सरकार को घेरा— ‘उत्सव में व्यस्त है प्रशासन, मध्य प्रदेश में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’
    September 17, 2026
    ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रही वृद्ध महिला की मौत
    September 17, 2026
    PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में ‘सेवा संकल्प अभियान’, आज उज्जैन में दीप जलाएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
    September 17, 2026
    MP सरकार का बड़ा तोहफा: 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
    September 16, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: दिग्विजय सिंह की कड़ी चेतावनी: “मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई तो कोई नहीं बचा पाएगा”
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह की कड़ी चेतावनी: “मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई तो कोई नहीं बचा पाएगा”
भोपालमध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह की कड़ी चेतावनी: “मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई तो कोई नहीं बचा पाएगा”

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप: दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि एक ही पते पर 100 से 150 तक मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई मकान हैं जहां इतने अधिक मतदाता दिखाए गए हैं, जबकि निर्वाचन नियमों के अनुसार किसी एक पते पर 10 से ज्यादा मतदाताओं के नाम होने पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच की जानी चाहिए, लेकिन यह जांच नहीं की गई।

Contents
  • मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप: दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
  • मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दिग्विजय की चेतावनी: “यदि कोई गड़बड़ी हुई तो कोई नहीं बचा पाएगा”
    • आयोग व प्रशासन पर सवाल, भाजपा दबाव का आरोप
    • वोट रक्षक अभियान — बीएलए करेंगे मतदाताओं के अधिकार की रक्षा
    • स्थानांतरित व गायब नाम — ग्वालियर विधायक का उदाहरण
  • 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे 35 लाख प्रपत्र — संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी हुआ मंथन
    • संगठनात्मक मुद्दों पर सफाई — “हम सब एक हैं”
  • प्रदेश अध्यक्ष ने भी संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “हम सब एक हैं।”बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय यह गड़बड़ी हुई, उस दौरान कौन बीएलओ और कौन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी तैनात थे, इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

वह शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दिग्विजय की चेतावनी: “यदि कोई गड़बड़ी हुई तो कोई नहीं बचा पाएगा”

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “मतदाता सूची के काम में लगे सभी कर्मचारियों को चेता देता हूं—यदि कोई गड़बड़ी हुई तो कोई नहीं बचा पाएगा।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि नरेला क्षेत्र के एक घर में जहां वास्तव में केवल चार लोग रहते हैं, वहां मतदाता सूची में 108 नाम दर्ज किए गए हैं, जो स्पष्ट रूप से सुनियोजित फर्जीवाड़ा है।
इस पूरे प्रकरण को मनोज शुक्ला द्वारा सार्वजनिक किया गया है।

बैठक में कांग्रेस ने ‘वोट रक्षक अभियान’ चलाने का निर्णय भी लिया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को छोड़कर बाकी अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।

पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले बीएलओ घर-घर जाकर फार्म भरवाते थे, लेकिन अब संवैधानिक जिम्मेदारी से हटकर काम हो रहा है, जिससे मतदाता सूची में भारी अनियमितताएं पैदा हो रही हैं।

आयोग व प्रशासन पर सवाल, भाजपा दबाव का आरोप

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब किए जा रहे हैं या गलत ढंग से स्थानांतरित किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा के दबाव के कारण चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न उठ रहे हैं।

दिग्विजय ने आयोग की भूमिका पर भी सेंध लगाई और कहा कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने संवैधानिक जिम्मेदारियों की अनदेखी की, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वोट रक्षक अभियान — बीएलए करेंगे मतदाताओं के अधिकार की रक्षा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि पार्टी ने मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘वोट रक्षक अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है। सूची के प्रकाशन के बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर नामों की बारीकी से जांच करेंगे।

पटवारी ने कहा कि ब्लॉकवार जिम्मेदारियां तय की जाएँगी और पार्टी के बीएलए (बूथ लेवल समन्वयक) वोट रक्षक की भूमिका निभाएंगे। यदि किसी बूथ पर गलत नाम मिलते हैं तो दावा-आपत्ति का मामला भोपाल से लेकर दिल्ली तक उठाया जाएगा।

स्थानांतरित व गायब नाम — ग्वालियर विधायक का उदाहरण

एसआईआर के लिए गठित समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ने भी बताया कि गड़बड़ियां बड़े पैमाने पर हो रही हैं। वे उदाहरण देते हुए कहा कि ग्वालियर के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का नाम उनके अपने विधानसभा क्षेत्र से हटाकर दूसरे विधानसभा क्षेत्र में दर्ज कर दिया गया — यह स्पष्ट रूप से प्रणालीगत गड़बड़ी का संकेत है।

पार्टी का रुख साफ है: दोषियों की पहचान कर मजबूत प्रमाण के साथ न्यायालयीन और निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।

14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे 35 लाख प्रपत्र — संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी हुआ मंथन

भोपाल। मतदाता सूची में अनियमितताओं और कथित वोट चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘वोट चोरी–गद्दी छोड़’ अभियान के तहत कांग्रेस ने 14 दिसंबर को नई दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की है। इस रैली में देशभर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दौरान एकत्र किए गए प्रपत्र राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, मध्य प्रदेश से अकेले 35 लाख प्रपत्र भेजे गए हैं, जो अभियान को मिली भारी जनसहभागिता को दर्शाते हैं।

संगठनात्मक मुद्दों पर सफाई — “हम सब एक हैं”

पत्रकारवार्ता में जिला संगठन मंत्री की नियुक्ति निरस्त करने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि पार्टी में पदों की नियुक्ति उसकी आंतरिक संगठनात्मक व्यवस्था के तहत होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की संरचना में “जिला संगठन मंत्री” नाम का पद नहीं है, बल्कि इसके स्थान पर महासचिव पद मान्य है।
उन्होंने कहा कि इस पर बैठक में भी चर्चा हुई और नियुक्तियां जल्द की जाएंगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने भी संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “हम सब एक हैं।”
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

दतिया हार के बाद दिल्ली में MP BJP का मंथन: PM मोदी और अमित शाह से मिले बड़े नेता, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
किसानों के लिए CM Mohan Yadav की बड़ी घोषणा: डेयरी यूनिट पर 10 लाख तक माफी, कई और ऐलान
कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसान कल्याण वर्ष में नई सौगात, उज्जैन-छिंदवाड़ा को तोहफा, छात्रों को साइकिल
इंदौर दूषित पानी कांड पर CM डॉ. मोहन का सख्त एक्शन: निगम एडिशनल कमिश्नर हटेंगे, शाम को अफसरों की वर्चुअल बैठक
शॉर्ट सर्किट से इंदौर में बड़ा हादसा, कार गैरेज में लगी भीषण आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
कैट कवर्धा इकाई में नई कार्यकारिणी गठित, दीप शर्मा बने जिलाध्यक्ष, वनित सिंह सलूजा कार्यकारी अध्यक्ष
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

कैट कवर्धा इकाई में नई कार्यकारिणी गठित, दीप शर्मा बने जिलाध्यक्ष, वनित सिंह सलूजा कार्यकारी अध्यक्ष

Roshni Bisen
Roshni Bisen
September 3, 2025
अफ्रीका में इबोला का कहर: सैकड़ों मौतों के बाद भारत अलर्ट, मोदी सरकार ने एयरपोर्ट्स के लिए जारी की एडवाइजरी
मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग: कहीं तपिश तो कहीं बारिश, 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट
शिक्षक दिवस पर PM मोदी की खास बातचीत, अवॉर्ड विजेता शिक्षकों से पूछा- बेहतर वक्ता कैसे बनें?
इंदौर-भोपाल घटना पर PCC चीफ का CS को पत्र: जीतू पटवारी बोले—कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमला, पुलिस मूकदर्शक बनी रही
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Madhya Pradesh
overcast clouds
23° _ 23°
93%
2 km/h
Fri
28 °C
Sat
29 °C
Sun
30 °C
Mon
29 °C
Tue
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?