ग्वालियर। हाईवे पर पुलिस बनकर ट्रक और डंपर चालकों से वसूली करने के साथ ही पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरोह ग्वालियर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो असली जैसी पुलिस वर्दी पहनकर नकली चेकिंग प्वाइंट लगाते थे और वाहन चालकों से रुपये वसूलते थे।
शिकायत का बाद जांच शुरू
मामला तब सामने आया जब ग्वालियर के एक दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। रजिस्ट्रार कार्यालय के पास लीगल हाउस नामक दुकान चलाने वाले वैभव पाल ने बताया कि उसकी दुकान पर एक युवक स्कार्पियो कार से पहुंचा और खुद को मध्यप्रदेश पुलिस में दारोगा बताया। उसने कहा कि वह ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ है और उसे कुछ नियुक्ति पत्र टाइप करवाने हैं। उसने जबरन वे पत्र टाइप करवाए और बाद में अपने तीन साथियों को भी वहां भेजा।



