गणाधिप संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है, जो हर साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साल 2025 में यह चतुर्थी 8 नवंबर को मनाई जाएगी, जिसमें चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है।
कब मनाई जाती है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी?
हर साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
कब मनाई जाएगी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी?
अगहन महीने की शुरुआत गुरुवार 06 नवंबर से हो रही है। वहीं, अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 08 नवंबर को है। इस दिन चंद्र दर्शन का शुभ संयोग बन रहा है। इसके लिए 08 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2025 Shubh Muhurat)
- अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी प्रारंभ- 08 नवंबर को सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर
- अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का समापन- 09 नवंबर को सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर
- चंद्र दर्शन का समय- 08 नवंबर को संध्याकाल 08 बजकर 01 मिनट पर



