Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मशहूर गायिका आशा भोसले नहीं रहीं, कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन
    April 12, 2026
    RSS प्रमुख मोहन भागवत के नाम पर फर्जी AI वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में बढ़ा विवाद
    April 11, 2026
    बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? अमित शाह ने इशारों में दिया बड़ा संकेत
    April 11, 2026
    बंगाल चुनावी वादा: 6 महीने में UCC लागू, अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र
    April 10, 2026
    वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई का निधन, इंदिरा-राजीव सरकार में संभाली थी अहम जिम्मेदारी
    April 8, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    नगरीय निकाय चुनाव 2027 पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी तैयारी, कोर ग्रुप बैठक में बनी रणनीति
    April 15, 2026
    ‘कृषि मंत्री के क्षेत्र में गेहूं घोटाला!’ पूर्व मुख्यमंत्री का सनसनीखेज आरोप, EOW जांच की मांग
    April 15, 2026
    कर्नाटक में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सिद्धारमैया संग गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन
    April 15, 2026
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुश्किलें! बयान पर घिरे, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
    April 15, 2026
    MP Board Result 2026 : 10वीं में प्रतिभा सोलंकी ने 499 अंकों के साथ किया टॉप, 12वीं में खुशी बनीं टॉपर
    April 15, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: मध्य प्रदेश में पेंशनर्स के डाटा की चोरी कर ठगी करने वाला साइबर अपराधी झारखंड से पकड़ा गया
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > भोपाल > मध्य प्रदेश में पेंशनर्स के डाटा की चोरी कर ठगी करने वाला साइबर अपराधी झारखंड से पकड़ा गया
अपराध (जुर्म)भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में पेंशनर्स के डाटा की चोरी कर ठगी करने वाला साइबर अपराधी झारखंड से पकड़ा गया

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: November 13, 2025
Share
SHARE

भोपाल में सरकारी नौकरी से रिटायर्ड पेंशनर्स को ठगने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रशांत कुमार झारखंड का रहने वाला है और वह ट्रेजरी अधिकारी बनकर रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन करता था। पेंशन अकाउंट के वेरिफिकेशन के नाम पर वह उनकी निजी जानकारी लेकर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था।

क्राइम ब्रांच को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि जालसाज सरकारी विभागों की वेबसाइट से रिटायर्ड कर्मचारियों का डाटा निकालकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। इसी सिलसिले में कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया।

आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी को भी ठग चुका है। पुलिस ने उसके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कर्मचारियों का डाटा बरामद किया है। फिलहाल क्राइम ब्रांच यह जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने पेंशनर्स को अपना शिकार बनाया है।

लंबे समय से पेंशनर्स को बना रहा था निशाना

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी प्रशांत कुमार लंबे समय से पेंशनर्स को ठगने का काम कर रहा था। उसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी ट्रेजरी अधिकारी बनकर रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन करता था और उन्हें पेंशन बंद होने का डर दिखाता था।

इसके बाद वह अकाउंट वेरिफिकेशन के बहाने एक लिंक भेजता था। इस लिंक को खोलने पर एक फर्जी फॉर्म खुलता था, जो सरकारी वेबसाइट जैसा दिखता था। जब पेंशनर्स उसमें अपनी बैंक डिटेल, पैन नंबर और ओटीपी डालते थे, तो आरोपी इन जानकारियों का इस्तेमाल कर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता था।

क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मध्य प्रदेश के दर्जनों सरकारी कर्मचारियों का डाटा मिला है। पूछताछ में पता चला कि वह सरकारी विभागों की वेबसाइट से रिटायर्ड कर्मचारियों की जानकारी निकालता था और फिर उन्हें फोन करके ठगी करता था।

ज्यादातर मामलों में बुजुर्ग पेंशनर्स उसके झांसे में आ जाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

रिटायर्ड डीएसपी से भी की थी ठगी

गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रशांत कुमार पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इंदौर के एक रिटायर्ड डीएसपी से उसने करीब डेढ़ साल पहले इसी तरीके से ढाई लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। आरोपी ट्रेजरी अधिकारी बनकर कॉल करता और पेंशन अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर जानकारी लेकर रकम उड़ा लेता था।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब इंदौर पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य मामलों का पता लगाया जा सके।

भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि इस तरह के अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

PM Kisan 21वीं किस्त: किसानों का इंतजार खत्म, आज खाते में आएगी खुशियों की बौछार
EXCLUSIVE: ‘अथ श्री विधायक कथा’— माननीयों को सताई कथावाचक बनने की चाह, विधानसभा में गूंजी चर्चा
मध्यप्रदेश बना कृषि विकास में अग्रणी: CM डॉ. मोहन बोले—कृषि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार
अम्बेडकर जयंती पर बड़ा फैसला: 87 बंदियों की समय से पहले रिहाई, 7 की सजा में छूट
नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आशीष शर्मा का अंतिम संस्कार: CM मोहन यादव ने दिया कंधा, छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
कवर्धा PG कॉलेज में बड़ा हादसा टला MA भूगोल की कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक-छात्र बाल-बाल बचे
कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

कवर्धा PG कॉलेज में बड़ा हादसा टला MA भूगोल की कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक-छात्र बाल-बाल बचे

Roshni Bisen
Roshni Bisen
August 11, 2025
बंगाल की परिवर्तन यात्रा में नितिन नबीन का बड़ा बयान: बोले- BJP सरकार बनी तो बदल देंगे इस्लामपुर का नाम
वन मेले का शुभारंभ: CM डॉ. मोहन बोले– मध्यप्रदेश के वन और वन्यजीव हमारी पहचान
निगम-मंडल नियुक्तियों पर बड़ा बयान: BJP नेताओं का इंतजार खत्म, हेमंत खंडेलवाल ने दिए संकेत
131वें संविधान संशोधन के जिक्र पर बवाल; केंद्र ने कहा—हितधारकों से बातचीत के बाद ही आगे कदम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
39°C
Madhya Pradesh
overcast clouds
39° _ 39°
11%
2 km/h
Fri
39 °C
Sat
40 °C
Sun
41 °C
Mon
40 °C
Tue
39 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?