भोपाल। Kamalnath On Bhopal Metro Project:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को लंबे इंतजार के बाद शनिवार को मेट्रो सेवा की सौगात मिल गई। भाजपा सरकार ने मेट्रो का उद्घाटन कर इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया, वहीं उद्घाटन के साथ ही इस परियोजना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल मेट्रो को अपना प्रोजेक्ट बताते हुए बड़ा दावा किया है। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने ही भोपाल मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया था और इसकी नींव उनकी सरकार के दौरान रखी गई थी। उन्होंने संकेतों में मौजूदा सरकार पर श्रेय लेने का आरोप भी लगाया।
भोपाल मेट्रो को लेकर एक ओर जहां भाजपा जनता की तालियां बटोरने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इसे अपनी सरकार की दूरदर्शी योजना बता रही है। ऐसे में मेट्रो की शुरुआत के साथ ही श्रेय की राजनीति भी खुलकर सामने आ गई है।
कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समस्त भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने इस परियोजना की पहल की थी और मुख्यमंत्री रहते हुए भोपाल मेट्रो का शिलान्यास भी उन्होंने ही किया था। आज यह देखकर खुशी हो रही है कि वह परियोजना मूर्त रूप ले रही है।
अपने संदेश में कमलनाथ ने उम्मीद जताई कि भोपाल की जनता मेट्रो सेवा का भरपूर लाभ उठाएगी। हालांकि, मेट्रो के उद्घाटन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच श्रेय की राजनीति भी खुलकर सामने आ गई है। एक ओर भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे पूर्ववर्ती सरकार की दूरदर्शी योजना करार दे रही है।
भोपाल मेट्रो की शुरुआत भले ही शहर के विकास की नई रफ्तार का संकेत हो, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती नजर आ रही है।




