भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन
धर्म डेस्क: 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह समय साधना, उपासना और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए विशेष माना जाता है। इन दिनों मां दुर्गा की आराधना करने के साथ-साथ कुछ संकेतों को भी शुभ माना जाता है, जिन्हें देवी की कृपा से जोड़कर देखा जाता है।
मान्यता है कि गुप्त नवरात्र के दौरान जीवन में मिलने वाले कुछ छोटे-छोटे संकेत आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा कर सकते हैं। हालांकि, ये बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं।
गुप्त नवरात्र में मिलने वाले शुभ संकेत
सोलह श्रृंगार वाली स्त्री का दिखना
मान्यताओं के अनुसार, यदि गुप्त नवरात्र के दौरान किसी सोलह श्रृंगार किए हुए महिला के दर्शन हों, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता से जोड़कर देखा जाता है।
नीलकंठ पक्षी के दर्शन
धार्मिक मान्यताओं में नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ माना गया है। कहा जाता है कि सुबह के समय नीलकंठ दिखाई देने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का संकेत मिलता है।
सपनों में मिल सकते हैं धन से जुड़े संकेत
मान्यता है कि सपनों में धन से जुड़े कुछ संकेत भविष्य में आर्थिक उन्नति की ओर इशारा कर सकते हैं। जैसे किसी का चेक देना या किसी विवाद में जीत दिखाई देना शुभ माना जाता है।
सफेद गाय का दिखना
गुप्त नवरात्र के दौरान सफेद गाय के दर्शन, धार्मिक यात्रा या किसी को सोने के आभूषण देना भी शुभ संकेत माना जाता है।
सुबह दिखने वाली शुभ चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रातःकाल ब्राह्मण, घोड़ा, हाथी, फल, अन्न, दूध, दही, गाय, कमल, सफेद वस्त्र, मोर, जल से भरा कलश, कन्या, रत्न, पगड़ी, बैल, मछली या पालकी जैसी चीजों का दिखना शुभ माना जाता है।
उल्लू और पक्षियों से जुड़े संकेत
मान्यताओं के अनुसार, रात में उल्लू का दिखना कुछ लोग अशुभ मानते हैं, जबकि सुबह उल्लू की आवाज सुनना शुभ माना जाता है। वहीं, एक ही स्थान पर बार-बार उल्लू दिखाई देने को धन प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है। घर के आंगन में किसी पक्षी का मृत मिलना पारिवारिक तनाव का संकेत माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्र आत्मचिंतन, साधना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का समय है। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाती है।



