क्विंडालुप, ऑस्ट्रेलिया। 13 साल के ऑस्टिन एपलबी ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के जियोग्राफ बे में शार्क से भरे खतरनाक पानी में लगभग 4 किलोमीटर तैरकर अपनी 47 वर्षीय मां जोआन और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई। यह घटना 30 जनवरी 2026 को हुई, जब परिवार पैडलबोर्डिंग और कयाकिंग के लिए गया था।
शुरुआत में मौसम शांत लग रहा था, लेकिन तेज हवाओं और लहरों की वजह से उनका कयाक पलट गया। ऑस्टिन ने मदद के लिए कयाक से तट की ओर लौटने की कोशिश की, लेकिन कयाक में पानी भरने लगा। इसके बाद उसने शार्क से भरे समुद्र में तैरना शुरू किया।
पहले दो घंटे उसने लाइफ जैकेट पहने तैराई, लेकिन बाद में जैकेट उतारकर बिना किसी सहारे के अगले दो घंटे तक तैरता रहा। उसने ब्रैस्टस्ट्रोक, फ्रीस्टाइल और सर्वाइवल बैकस्ट्रोक जैसी तकनीकें अपनाईं और खुद को बार-बार मोटिवेट करते हुए कहा, “नॉट टुडे, नॉट टुडे… जस्ट कीप स्विमिंग।”
चार घंटे के बाद ऑस्टिन तट पर पहुंचा और 2 किलोमीटर दौड़कर मदद के लिए फोन पहुंचाया। इसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया वॉटर पुलिस, लोकल मरीन रेस्क्यू वॉलंटियर्स और रेस्क्यू हेलीकॉप्टर ने बड़ी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शाम 8:30 बजे मां और बच्चों को तट से 14 किलोमीटर दूर पैडलबोर्ड से चिपके हुए सुरक्षित पाया गया। सभी को अस्पताल में जांच के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
ऑस्टिन की इस साहस और हीरोइज्म को सोशल मीडिया और मीडिया में ‘सुपरह्यूमन’ और ‘हीरो’ के रूप में सराहा जा रहा है। परिवार ने रेस्क्यू टीम को धन्यवाद दिया और ऑस्टिन की बहादुरी की मिसाल पूरे ऑस्ट्रेलिया में चर्चा में है।



