Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    पुलिस स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, अमित शाह बोले—नक्सलवाद का खात्मा ऐतिहासिक उपलब्धि
    October 21, 2026
    Economics Nobel Prize: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, मंदी-महंगाई पर शोध के लिए मिला सम्मान
    October 13, 2026
    नेपाल में बाढ़ का कहर: बूढ़ी गंडक में बहे तीन पुल, फिर ताजा हुई फ्लैश फ्लड की भयावह यादें
    October 11, 2026
    अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा; ध्रुव राठी को भी राहत, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की रखी शर्त
    October 11, 2026
    कैप्टन स्मित मछार को इजराइल देगा वीरता पुरस्कार, फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश होने से बचाया था; अमेरिका ने भी पारित किया था सम्मान प्रस्ताव
    October 9, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, सत्ता पक्ष ने बताया ‘नौटंकी’; सियासत तेज
    October 22, 2026
    इंदौर में कल MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: CM मोहन यादव रखेंगे सेमीकंडक्टर हब का रोडमैप, 50 कंपनियों से होगी वन-टू-वन चर्चा
    October 22, 2026
    एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और मतगणना
    October 22, 2026
    MP की सियासत में ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ से घमासान: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- कृष्ण के नाम पर राजनीति!
    October 21, 2026
    सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
    October 21, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, रीलबाज पुलिसकर्मियों पर PHQ की सख्ती; 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > MP Morning News: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, रीलबाज पुलिसकर्मियों पर PHQ की सख्ती; 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’
मध्य प्रदेश

MP Morning News: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, रीलबाज पुलिसकर्मियों पर PHQ की सख्ती; 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: September 22, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

MP Morning News: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, रीलबाज पुलिसकर्मियों पर PHQ की सख्ती; ‘नो UPI डे’ से लेकर कोर्ट सुनवाई तक पढ़ें बड़ी खबरें

MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज का दिन प्रशासनिक फैसलों, पुलिस की नई गाइडलाइन, अदालतों में अहम मामलों की सुनवाई और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं, सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर पुलिस मुख्यालय ने सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। भोपाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके अलावा व्यापारी 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’ मनाने की तैयारी में हैं। पढ़ें मध्य प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें।

Contents
  • मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, खेल ग्राउंड के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर
  • रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर PHQ की सख्ती
  • भोपाल के 62,500 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
  • 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’, MDR चार्ज के विरोध में व्यापारी लामबंद
  • नेहा पच्चीसिया की जमानत और FIR निरस्त करने की अर्जी पर सुनवाई
  • भोपाल के 35 से ज्यादा इलाकों में आज बिजली कटौती

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, खेल ग्राउंड के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

भोपाल स्थित मंत्रालय में आज सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में खेल ग्राउंड बनाने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय हो सकता है। इसका उद्देश्य प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे ‘कोर्टयार्ड बाय मैरियट’ में ऑल इंडिया डिस्कॉम रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे बलराम कृषि महोत्सव, मऊगंज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इसके बाद शाम को वे बेंगलुरु में होने वाली इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में निवेशकों से चर्चा करेंगे।

रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर PHQ की सख्ती

मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी में रील और वीडियो बनाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। DGP कैलाश मकवाणा के निर्देशों के मुताबिक वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड करने और गोपनीय सरकारी दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट साझा करने पर रोक लगाई गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके अलावा संवेदनशील सरकारी जानकारी को ChatGPT, Gemini जैसे AI टूल्स पर अपलोड करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति सोशल मीडिया से होने वाली कमाई पर भी रोक लगाई गई है और पूर्व में हुई ऐसी आय का विवरण 30 दिनों के भीतर देने के निर्देश हैं। जांच या जनसुनवाई के दौरान पीड़ित, आरोपी अथवा बाल अपराधियों की पहचान उजागर करने पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

भोपाल के 62,500 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

भोपाल के रहवासी इलाकों में संचालित करीब 62,500 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। 5 अगस्त के फैसले के बाद नगर निगम ने 8,084 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए थे और 190 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था।

व्यापारियों के विरोध के बाद पिछले 22 दिनों से कार्रवाई रुकी हुई है। रहवासियों ने नगर निगम पर पक्षपात और गलत कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। सुनवाई से पहले नगर निगम और रहवासियों की ओर से संबंधित दस्तावेज और एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार किए जाने की बात सामने आई है।

23 सितंबर को ‘नो UPI डे’, MDR चार्ज के विरोध में व्यापारी लामबंद

2 हजार रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर MDR चार्ज को लेकर व्यापारियों में विरोध है। इसके विरोध में मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया है। इस दौरान UPI QR कोड पर काला कपड़ा बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराने की योजना है।

व्यापारियों का कहना है कि थोक किराना बाजार में बड़ी संख्या में लेन-देन 2 हजार रुपये से अधिक के होते हैं, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क का असर कारोबार पर पड़ सकता है। इसके साथ ही 16 अक्टूबर से प्रदेश के करीब 4,700 पेट्रोल पंपों पर भी 2 हजार रुपये से अधिक के UPI भुगतान को लेकर विरोध की रणनीति बनाए जाने की जानकारी है।

नेहा पच्चीसिया की जमानत और FIR निरस्त करने की अर्जी पर सुनवाई

कटनी के कुठला थाने में दर्ज मामले में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की जमानत याचिका और FIR निरस्त करने की अर्जी पर आज जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और पद के दुरुपयोग सहित धाराएं लगाई गई हैं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं जुड़ने के बाद केस डायरी के आधार पर मामले को सिंगल बेंच से डबल बेंच में ट्रांसफर किया गया था। याचिका में लगाए गए आरोपों और मामले की कानूनी स्थिति पर अदालत में सुनवाई होगी।

भोपाल के 35 से ज्यादा इलाकों में आज बिजली कटौती

भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज 35 से अधिक इलाकों में करीब 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। दानिश हिल्स व्यू, कान्हा कुंज, कमला नगर, फॉरच्यून कस्तूरी, दीपक सोसायटी, अशोका गार्डन, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रगति नगर, इंद्रलोक, भेल नगर, छत्तीसगढ़ कॉलोनी और वर्धमान नगर समेत कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जबकि अन्य इलाकों में दोपहर 3 बजे या शाम 4 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी गई है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लेने की सलाह दी गई है।

“सेंट्रल GST ऑफिस पर CBI का धावा: घूसखोर इंस्पेक्टर गिरफ्तार, अलमारियों में मिले भ्रष्टाचार के सबूत।”
‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रही वृद्ध महिला की मौत
हाईकोर्ट के फैसले के बाद बदली भोजशाला की तस्वीर, ASI ने हटाया मस्जिद नाम, अब रोज होगी पूजा
मोहन यादव की कृषि कैबिनेट में 16 योजनाएं मंजूर: सिंचाई परियोजना को हरी झंडी, बड़वानी में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी
13 फरवरी महाकाल भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे भगवान महाकालेश्वर, घर बैठे करें दिव्य दर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेशसागर

मंत्री नहीं बनने का छलका दर्द: 20 साल मंत्री रहे गोपाल भार्गव ने याद किया विपक्ष का त्याग, बोले– दिग्विजय ने दिया था कांग्रेस ऑफर”

Roshni Bisen
Roshni Bisen
February 10, 2026
मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय, अमर अग्रवाल का भी नाम चर्चा में, विदेश दौरे से पहले हो सकता है विस्तार
MP BJP में सियासी हलचल तेज: पदभार से पहले महाकाल की शरण में चंद्रशेखर तिवारी, भोपाल आएंगे विप्लव देव और अमित शाह
पुलवामा हमले की बरसी पर CM डॉ. मोहन का नमन, बोले—मां भारती की रक्षा में जवानों का बलिदान अमर
एमपी राज्यसभा चुनाव 2026: 3 सीटें, 18 जून को वोटिंग… बीजेपी-कांग्रेस में दिग्गजों के नामों की चर्चा तेज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
19°C
Madhya Pradesh
overcast clouds
19° _ 19°
50%
3 km/h
Wed
27 °C
Thu
24 °C
Fri
22 °C
Sat
24 °C
Sun
24 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?