देवास: Dewas जिले के टोंक कलां क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को Maharaja Yeshwantrao Hospital इंदौर रेफर किया गया है। वहां बर्न यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा निजी Choithram Hospital and Research Centre में भी घायलों को भर्ती किए जाने की संभावना है।
हादसा इतना भयानक था कि धमाके के बाद शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
प्रशासन के मुताबिक, फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
हादसे को लेकर मौतों के आंकड़ों में भी अंतर सामने आया है। कलेक्टर ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि आरएमओ ने 3 लोगों की मौत होने की बात कही है। प्रशासन मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटा हुआ है।



