भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन
मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस मानसून सीजन का पहला रेड अलर्ट खंडवा और हरदा के लिए जारी किया गया है, जहां अति भारी बारिश की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
धार, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, देवास, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
भोपाल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
राजधानी भोपाल, रीवा, उज्जैन, बैतूल और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, कटनी, शहडोल, मंडला, आलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना और अशोकनगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने की आशंका के बीच सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।



