Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    ₹2,000 से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मर्चेंट पेमेंट शुल्क को चुनौती
    September 16, 2026
    ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति हमारी मां, विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक
    September 13, 2026
    BRICS Summit 2026: ईरान-UAE तनाव के बीच साझा घोषणापत्र पर सहमति, भारत की कूटनीति का बड़ा असर
    September 12, 2026
    Apple Event में बिखरी नई टेक्नोलॉजी की चमक, फोल्डेबल iPhone Duo समेत ये 5 चीजें हुईं लॉन्च
    September 10, 2026
    मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा: लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख समुदाय से की बातचीत; बोले- एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
    September 7, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    सेवा संकल्प अभियान का आगाज: नितिन नवीन और CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ‘स्वामित्व अधिकार योजना’ में 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
    September 17, 2026
    MP में आदिवासी बच्चों की मौत पर बिफरे राहुल गांधी, सरकार को घेरा— ‘उत्सव में व्यस्त है प्रशासन, मध्य प्रदेश में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’
    September 17, 2026
    ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रही वृद्ध महिला की मौत
    September 17, 2026
    PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में ‘सेवा संकल्प अभियान’, आज उज्जैन में दीप जलाएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
    September 17, 2026
    MP सरकार का बड़ा तोहफा: 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
    September 16, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया, 20 बच्चों को भी मिला स्पेशल अवॉर्ड
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > चैंपियन > क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया, 20 बच्चों को भी मिला स्पेशल अवॉर्ड
चैंपियनराष्ट्रीय ख़बरें

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया, 20 बच्चों को भी मिला स्पेशल अवॉर्ड

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: December 26, 2025
Share
SHARE

14 साल के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवन का सबसे बड़ा सम्मान

Contents
  • 10 साल के श्रवण सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
  • वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास

नई दिल्ली। वीर बाल दिवस 2025 के अवसर पर देश के 14 वर्षीय उभरते क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिभा के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 26 दिसंबर को आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव सूर्यवंशी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ देशभर से चुने गए 19 अन्य बहादुर और प्रतिभाशाली बच्चों को भी इस सम्मान से नवाजा गया। ये सभी बच्चे 18 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित किए गए हैं, जिन्होंने खेल, कला, संस्कृति, नवाचार, समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ये युवा प्रतिभाएं देश का भविष्य हैं और इनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

क्रिकेट जगत में तेजी से उभर रहे वैभव सूर्यवंशी के लिए यह पुरस्कार उनके अब तक के जीवन का सबसे बड़ा सम्मान माना जा रहा है। इस उपलब्धि के बाद खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में असाधारण प्रतिभा और साहस का परिचय दिया हो।

बता दें कि भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हर बदलते दिन के साथ नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। सिर्फ 14 साल की उम्र में ही वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा लिये हैं। शक्रिकेट पिच पर उनकी इस शानदार सफलता के लिए ही अब उन्हें भारत सरकार की ओर से भी सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों के परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि इनकी सफलता में परिवार का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा, “मैं इन सभी बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को दिल से बधाई देती हूं, जिन्होंने इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।”

इसके साथ ही राष्ट्रपति ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उनके पूरे विभाग की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों को सम्मानित करने के लिए भव्य और प्रेरणादायक पुरस्कार समारोह आयोजित करना सराहनीय कदम है।

राष्ट्रपति के इस संबोधन से कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और उनके परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। यह समारोह देश के युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

राष्ट्रपति के इन शब्दों ने वैभव सूर्यवंशी के हौसले और आत्मविश्वास को और मजबूत किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि देश के लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के तहत बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले कमलेश कुमार को साहस के लिए मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया। कमलेश ने अद्भुत बहादुरी का परिचय देते हुए एक बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की।

जानकारी के अनुसार, दुर्गावती नदी में एक बच्चा बहने लगा था। उसे बचाने के लिए कमलेश बिना किसी झिझक के नदी में कूद पड़े। इस प्रयास में उन्होंने दूसरे बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद इस हादसे में जान गंवा बैठे। उनके इस साहसिक और निस्वार्थ कदम ने पूरे देश को भावुक कर दिया।

पुरस्कार समारोह में कमलेश कुमार का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उनके पिता दुखी शाह ने ग्रहण किया। बेटे की वीरता पर गर्व और आंखों में आंसुओं के साथ उन्होंने यह सम्मान स्वीकार किया।

कमलेश कुमार का बलिदान साहस, करुणा और मानवता की मिसाल है। उनका नाम उन बच्चों में शामिल हो गया है, जिन्होंने कम उम्र में असाधारण बहादुरी दिखाकर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।

10 साल के श्रवण सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले 10 वर्षीय श्रवण सिंह को उनकी सेवा भावना और देशभक्ति के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रवण ने बताया कि जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ और सैनिक उनके गांव पहुंचे, तो उन्होंने जवानों की सेवा करने का फैसला किया।
श्रवण रोज़ सैनिकों के लिए दूध, चाय, छाछ और बर्फ लेकर जाते थे। पुरस्कार मिलने के बाद श्रवण ने कहा,
“मुझे अवॉर्ड पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा सम्मान मिलेगा।”
श्रवण की इस छोटी उम्र में दिखाई गई देशभक्ति और संवेदनशीलता की हर तरफ सराहना हो रही है।

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास

वहीं बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रच दिया है। दो दिन पहले विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया।
रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में खेले गए प्लेट ग्रुप मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। इस दौरान बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 गेंदों में और झारखंड के ईशान किशन ने 33 गेंदों में शतक जड़ा।

इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहूर इलाही ने 1986 में विल्स कप के दौरान 15 साल 209 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था।

कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय मानी जा रही है और आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।

जयपुर में टीआईई ग्लोबल समिट-2026: CM डॉ. मोहन करेंगे स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधा संवाद
भोपाल एयरपोर्ट फिर बना देश का नंबर-1, खजुराहो एयरपोर्ट को भी मिली टॉप रैंकिंग, यात्रियों ने जताया भरोसा
बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत, दीपू के बाद बृजेंद्र बना निशाना; यूनुस सरकार घिरी
नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नए अध्यक्ष के चयन तक संभालेंगे कमान
दिल्ली में MP कांग्रेस की अहम बैठक, दिग्विजय सिंह ने नेताओं के सामने रखा प्रेजेंटेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

7 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बिल्व पत्र और चंद्र के अलौकिक श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, यहां कीजिए दिव्य दर्शन

Roshni Bisen
Roshni Bisen
September 7, 2026
MP Weather Update: क्या आज होगी बारिश? जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा, कैसा रहेगा प्रदेश का हाल
MP News: Mangubhai Patel की व्यवस्था में लापरवाही, इंदौर के 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Narendra Modi बोले- “ऐसा लग रहा जैसे भारत में ही हूं”, नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
कैलाश मानसरोवर समेत पवित्र नदियों के जल से हुआ भोरमदेव शिवलिंग का अभिषेक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Madhya Pradesh
light rain
24° _ 24°
84%
2 km/h
Fri
28 °C
Sat
29 °C
Sun
30 °C
Mon
29 °C
Tue
26 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?