Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल, अमित शाह की गुप्त बैठक में CBI-ED-NIA प्रमुखों के शामिल होने का दावा
    April 22, 2026
    जर्मनी में Rajnath Singh का पाकिस्तान पर वार, बोले– “सिर्फ एक पड़ोसी फैलाता है अशांति”
    April 22, 2026
    पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे पीएम मोदी, पाकिस्तान को दिया सख्त अल्टीमेटम
    April 22, 2026
    पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त संदेश: “भारत कुछ नहीं भूला”
    April 21, 2026
    “हमें भी खिलाओ झालमुड़ी…”: नरेंद्र मोदी के जिक्र से बंगाल का स्ट्रीट फूड बना नेशनल ट्रेंड, जानें क्या है इसकी खासियत और रेसिपी
    April 20, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसान कल्याण वर्ष में नई सौगात, उज्जैन-छिंदवाड़ा को तोहफा, छात्रों को साइकिल
    April 22, 2026
    नारी शक्ति वंदन पर सियासी संग्राम: विशेष सत्र बुलाएगी सरकार, कांग्रेस का BJP पर हमला
    April 21, 2026
    सांदीपनि स्कूल में निजी छात्रों के एडमिशन पर रोक, कमलनाथ का आरोप—सरकार दबाव में
    April 21, 2026
    भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से धुआं, प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी
    April 20, 2026
    महिला आक्रोश से दहला भोपाल: मोहन यादव का सख्त संदेश—“बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर भी देंगे सजा”
    April 20, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: मोहन सरकार का सख्त फैसला: कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्री बाहर, रिपोर्ट बनेगी आधार
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > भोपाल > मोहन सरकार का सख्त फैसला: कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्री बाहर, रिपोर्ट बनेगी आधार
भोपालमध्य प्रदेश

मोहन सरकार का सख्त फैसला: कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्री बाहर, रिपोर्ट बनेगी आधार

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट से तीन से चार मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के दो साल के कार्यकाल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट को आधार बनाकर यह फैसला लिया जाएगा। जिन मंत्रियों का प्रदर्शन कमजोर पाया गया है, उन्हें मंत्रिमंडल से हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

Contents
  • इन मंत्रियों का रहा बेहतर परफॉर्मेंस
  • इन मंत्रियों को सुधारना होगा कामकाज
  • राजनीतिक संकेत

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हालिया समीक्षा बैठक में मंत्रियों के कामकाज का विस्तृत लेखा-जोखा सामने आया है। रिपोर्ट में कुछ मंत्रियों को अच्छे अंक मिले हैं, जबकि कुछ का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। ऐसे मंत्रियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी यह भी है कि आने वाले कुछ दिनों में दोबारा समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की भी चर्चा तेज है।

गौरतलब है कि 2026 में मोहन कैबिनेट का विस्तार प्रस्तावित है, ऐसे में उससे पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

इन मंत्रियों का रहा बेहतर परफॉर्मेंस

रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का कामकाज संतोषजनक पाया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के विभागीय कार्यों की मुख्यमंत्री ने सराहना की है।
मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा विभाग में किए गए नवाचारों को भी मुख्यमंत्री ने प्रशंसनीय बताया है।
कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल के नवाचारों और पीएम पार्क से जुड़े कार्यों की भी तारीफ हुई है।
वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के कार्यों को भी संतोषजनक श्रेणी में रखा गया है।

इन मंत्रियों को सुधारना होगा कामकाज

मंत्री दिलीप अहिरवार को उनके विभागीय टारगेट को लेकर नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मंत्री नारायण सिंह पंवार को मछुआ कल्याण योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री नागर सिंह चौहान अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में कोई बड़ा नवाचार नहीं ला पाने को लेकर रिपोर्ट में कमजोर साबित हुए हैं।
मंत्री विजय शाह को जनजातीय विभाग में कामकाज बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनके विवादित बयानों को लेकर सरकार नाराज बताई जा रही है। पहले कर्नल सोफिया कुरैशी और अब लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए बयान से असंतोष बढ़ा है।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के मामले में गांजा तस्करी प्रकरण में भाई और बहनोई का नाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के साथ-साथ संगठन भी नाराज बताया जा रहा है।

राजनीतिक संकेत

सूत्रों के अनुसार, परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में कैबिनेट फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कमजोर प्रदर्शन और विवादों में घिरे मंत्रियों पर कार्रवाई हो सकती है, जबकि बेहतर काम करने वालों की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

Vande Mataram Controversy: ‘मैं नहीं गाऊंगी’ बयान पर भड़के CM डॉ. मोहन, बोले—राष्ट्रीय गीत के अपमान पर कांग्रेस मौन क्यों?
भोपाल में 26 टन गोमांस मिलने का मामला: 2 पूर्व मेयर ने स्लॉटर हाउस पर रोक लगाई थी, महापौर मालती राय ने दिखाई थी दिलचस्पी, निर्माण के लिए दो बार समय बढ़ाया
‘किसानों को मिला बीज से बाजार तक का मार्ग’: उन्नत कृषि महोत्सव में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
MP कांग्रेस का संगठन विस्तार: 4 जिलों में नई कार्यकारिणी घोषित, 21 मंडल और 88 नगर अध्यक्ष नियुक्त
खजुराहो बनेगा कला जगत का वैश्विक केंद्र, 11वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 5वें दिन भव्य सम्मान समारोह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेशसागर

मंत्री नहीं बनने का छलका दर्द: 20 साल मंत्री रहे गोपाल भार्गव ने याद किया विपक्ष का त्याग, बोले– दिग्विजय ने दिया था कांग्रेस ऑफर”

Roshni Bisen
Roshni Bisen
February 10, 2026
28 दिसंबर का इतिहास: आज़ादी की नींव रखने वाली कांग्रेस की स्थापना, पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 1 मूलांक के दिग्गज उद्योगपतियों का जन्मदिन
फाल्गुन नवमी पर अलौकिक भस्म आरती: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में त्रिनेत्र-त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बेमेतरा के गांवों में कुछ ऐसा हुआ कि शराब की दुकानों पर लग गया ताला … जानिए पूरी कहानी
कर्नाटक में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सिद्धारमैया संग गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
36°C
Madhya Pradesh
clear sky
36° _ 36°
10%
4 km/h
Thu
37 °C
Fri
40 °C
Sat
42 °C
Sun
42 °C
Mon
43 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?