Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    ₹2,000 से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मर्चेंट पेमेंट शुल्क को चुनौती
    September 16, 2026
    ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति हमारी मां, विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक
    September 13, 2026
    BRICS Summit 2026: ईरान-UAE तनाव के बीच साझा घोषणापत्र पर सहमति, भारत की कूटनीति का बड़ा असर
    September 12, 2026
    Apple Event में बिखरी नई टेक्नोलॉजी की चमक, फोल्डेबल iPhone Duo समेत ये 5 चीजें हुईं लॉन्च
    September 10, 2026
    मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा: लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख समुदाय से की बातचीत; बोले- एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
    September 7, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    सेवा संकल्प अभियान का आगाज: नितिन नवीन और CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ‘स्वामित्व अधिकार योजना’ में 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
    September 17, 2026
    MP में आदिवासी बच्चों की मौत पर बिफरे राहुल गांधी, सरकार को घेरा— ‘उत्सव में व्यस्त है प्रशासन, मध्य प्रदेश में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’
    September 17, 2026
    ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रही वृद्ध महिला की मौत
    September 17, 2026
    PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में ‘सेवा संकल्प अभियान’, आज उज्जैन में दीप जलाएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
    September 17, 2026
    MP सरकार का बड़ा तोहफा: 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
    September 16, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: JNU में आधी रात हंगामा: मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन, ‘कब्र खुदेगी’ के नारों से मचा सियासी तूफान
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > राष्ट्रीय ख़बरें > JNU में आधी रात हंगामा: मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन, ‘कब्र खुदेगी’ के नारों से मचा सियासी तूफान
राष्ट्रीय ख़बरें

JNU में आधी रात हंगामा: मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन, ‘कब्र खुदेगी’ के नारों से मचा सियासी तूफान

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: January 6, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। फैसले के तुरंत बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Contents
  • बीजेपी ने जताया कड़ा विरोध
  • सियासी प्रतिक्रियाएं तेज
  • कांग्रेस का अलग रुख

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाए गए। देर रात हुए इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कैंपस के भीतर नारेबाजी और विरोध का माहौल देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। जहां एक ओर कुछ छात्र संगठनों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताया है, वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसरों में इस तरह के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

गौरतलब है कि उमर खालिद और शरजील इमाम पर 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े गंभीर आरोप हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस के केंद्र में आ गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कैंपस में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की बात कही जा रही है।

वायरल वीडियो में छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाते देखा गया, जिनमें “मोदी-शाह तेरी कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर” जैसे नारे शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, यह नारेबाजी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने के फैसले के बाद की गई।

बीजेपी ने जताया कड़ा विरोध

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए विरोध दर्ज कराया। उन्होंने लिखा, “मोदी-शाह की कब्र खुदेगी जेएनयू की धरती पर…” और इसे गंभीर व आपत्तिजनक बताया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में पूनावाला ने कहा कि जेएनयू में अब धमकी भरे नारे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर आरोपों में घिरे लोगों के समर्थन में देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो निंदनीय है।

बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम को तथाकथित ‘टुकड़े-टुकड़े इकोसिस्टम’ से जोड़ते हुए इसे भारत विरोधी सोच करार दिया।

सियासी प्रतिक्रियाएं तेज

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जेएनयू में हुई नारेबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन देश, संविधान और कानून का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल बेहद शर्मनाक है।

वहीं एबीवीपी के उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि जेएनयू में इस तरह की नारेबाजी अब आम होती जा रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने का स्वागत किया।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी आपत्तिजनक नारेबाजी की निंदा की। उन्होंने कहा कि नीतियों की आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ धमकी भरी भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने इस घटनाक्रम के पीछे विदेशी ताकतों की भूमिका की आशंका भी जताई।

कांग्रेस का अलग रुख

कांग्रेस नेता उदित राज ने इसे नाराजगी जताने का तरीका बताते हुए कहा कि जेएनयू में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर छात्रों में गुस्सा है। उन्होंने फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’ का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि जेएनयू ऐसे तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।

फिलहाल, जेएनयू में हुई नारेबाजी को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी और सोशल मीडिया पर बहस लगातार तेज होती जा रही है, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

जगन्नाथ रथ यात्रा: पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 300+ स्पेशल ट्रेनें
“BJP को देश से मिटा दूंगी”: ममता बनर्जी ने बंगाल में किया भड़कीला बयान, मुसलमानों को पैसों से बांटने का आरोप
विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं
“पीएम मोदी सोमनाथ में पूजा के बाद बोले: इतिहास में दफन हुए कई मंदिर, सोमनाथ आज भी खड़ा, विरोध करने वाली ताकतें अभी भी मौजूद”
दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल: भावुक वीडियो वायरल, निर्दोष साबित होने के बाद पीएम मोदी से कही ये बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

बजट सत्र से पहले MP सरकार ने लिया 5 हजार करोड़ का कर्ज, कमलनाथ का हमला—‘कर्ज प्रदेश बना दिया’

Roshni Bisen
Roshni Bisen
February 11, 2026
धर्म और आस्था का महासंयोग: ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत और शनि जयंती एक साथ, बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग
मशहूर गायिका आशा भोसले नहीं रहीं, कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन
पुलिस का बड़ा प्रहार : 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, 70 लाख की जप्ती
5 जनवरी महाकाल आरती: रजत चंद्र-रुद्राक्ष, मुकुट व पुष्प अर्पण के साथ महाकालेश्वर का भव्य दिव्य श्रृंगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
24°C
Madhya Pradesh
light rain
24° _ 24°
84%
2 km/h
Fri
28 °C
Sat
29 °C
Sun
30 °C
Mon
29 °C
Tue
26 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?