Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल, अमित शाह की गुप्त बैठक में CBI-ED-NIA प्रमुखों के शामिल होने का दावा
    April 22, 2026
    जर्मनी में Rajnath Singh का पाकिस्तान पर वार, बोले– “सिर्फ एक पड़ोसी फैलाता है अशांति”
    April 22, 2026
    पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे पीएम मोदी, पाकिस्तान को दिया सख्त अल्टीमेटम
    April 22, 2026
    पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त संदेश: “भारत कुछ नहीं भूला”
    April 21, 2026
    “हमें भी खिलाओ झालमुड़ी…”: नरेंद्र मोदी के जिक्र से बंगाल का स्ट्रीट फूड बना नेशनल ट्रेंड, जानें क्या है इसकी खासियत और रेसिपी
    April 20, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसान कल्याण वर्ष में नई सौगात, उज्जैन-छिंदवाड़ा को तोहफा, छात्रों को साइकिल
    April 22, 2026
    नारी शक्ति वंदन पर सियासी संग्राम: विशेष सत्र बुलाएगी सरकार, कांग्रेस का BJP पर हमला
    April 21, 2026
    सांदीपनि स्कूल में निजी छात्रों के एडमिशन पर रोक, कमलनाथ का आरोप—सरकार दबाव में
    April 21, 2026
    भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से धुआं, प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी
    April 20, 2026
    महिला आक्रोश से दहला भोपाल: मोहन यादव का सख्त संदेश—“बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर भी देंगे सजा”
    April 20, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: सुबह की बड़ी खबरें: भारत में होंगे बांग्लादेश के T-20 मैच, घंटेभर में टूटा बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन, चांदी के दाम गिरे
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > ट्रेंडिंग > सुबह की बड़ी खबरें: भारत में होंगे बांग्लादेश के T-20 मैच, घंटेभर में टूटा बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन, चांदी के दाम गिरे
ट्रेंडिंगराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

सुबह की बड़ी खबरें: भारत में होंगे बांग्लादेश के T-20 मैच, घंटेभर में टूटा बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन, चांदी के दाम गिरे

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा t-20 वर्ल्ड कप2026

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चल रहा विवाद अब लगभग समाप्त होता दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले अपने मैच किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया गया था।

ICC के इस फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेश की टीम अपने सभी निर्धारित टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत में ही खेलेगी। सूत्रों के अनुसार, ICC ने भारत की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस निर्णय के साथ ही दोनों बोर्डों के बीच चल रहा तनाव कम होता नजर आ रहा है और टूर्नामेंट की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुंबई। राजनीतिक खबर:
महाराष्ट्र की अंबरनाथ नगर परिषद में बना बीजेपी–कांग्रेस का अप्रत्याशित गठबंधन कुछ ही घंटों में टूट गया। नगर पालिका चुनाव के नतीजों के बाद सामने आए इस सियासी समीकरण ने दोनों ही दलों को असहज स्थिति में डाल दिया। एकनाथ शिंदे गुट को सत्ता से दूर रखने की रणनीति के तहत बीजेपी और कांग्रेस ने हाथ मिलाया था, लेकिन यह प्रयोग विवादों में घिरते ही बिखर गया।

गठबंधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। आलोचना बढ़ने पर कांग्रेस ने खुद को इस समझौते से अलग कर लिया। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी इस मामले पर बयान सामने आया, जिसके बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को अंबरनाथ और अकोट नगर पालिका चुनाव के नतीजों के बाद कई जगह अप्रत्याशित राजनीतिक समीकरण देखने को मिले। अंबरनाथ नगर परिषद में बीजेपी और कांग्रेस का साथ आना चौंकाने वाला रहा, लेकिन यह गठबंधन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और कुछ ही घंटों में टूट गया। इससे स्थानीय राजनीति में अस्थिरता और दलों की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चांदी 9600 रुपये हुई सस्ती
बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) में दोनों कीमती धातुओं के भाव फिसल गए। खासतौर पर चांदी में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद जोरदार गिरावट देखने को मिली।

MCX पर बुधवार शाम करीब 7.25 बजे चांदी की कीमत 9,696 रुपये या 3.74 प्रतिशत गिरकर 2,49,115 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले दिन के कारोबार में चांदी ने रिकॉर्ड हाई बनाते हुए 2,59,692 रुपये प्रति किलो का स्तर छुआ था। इस तरह चांदी एक ही दिन में करीब 9,600 रुपये सस्ती हो गई।

वहीं, सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गोल्ड प्राइस 1,332 रुपये टूटकर 1,37,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी और सोने में आई इस गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों द्वारा बड़े स्तर पर मुनाफावसूली करना है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने बिकवाली शुरू की, जिससे दोनों धातुओं के भाव दबाव में आ गए। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और निवेशकों की रणनीति के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली हिंसा मामला:
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान भड़की हिंसा मामले में रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आया है।

आरोप है कि देर रात सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोगों को भड़काया, जिसके बाद तुर्कमान गेट क्षेत्र में तनाव और हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि मोहिबुल्लाह नदवी संसद के पास स्थित एक मस्जिद के इमाम भी हैं, जिस कारण इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और अब सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिंसा के पीछे की साजिश और भड़काऊ गतिविधियों की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

राहुल गांधी बोले- फर्क समझिए सरजी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर भारी टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीद कम करने संबंधी बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अमेरिकी दबाव के आगे झुक जाते हैं और “यस सर” कहकर सरेंडर कर देते हैं।

राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व की तुलना वर्तमान सरकार से की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश के हितों से समझौता नहीं किया, जबकि आज के प्रधानमंत्री दबाव में झुकते नजर आते हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 3 जून का एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा— “फर्क समझो सर जी”। इस वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए और कहा कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर नेतृत्व की जरूरत है।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है और सत्तापक्ष की ओर से भी पलटवार की संभावना जताई जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? अमित शाह ने इशारों में दिया बड़ा संकेत
दिल्ली-ऋषिकेश नमो भारत ट्रेन: अब सिर्फ 3 घंटे में पूरा होगा सफर
पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त संदेश: “भारत कुछ नहीं भूला”
उपनेता पद से हटाए जाने पर Raghav Chadha का AAP पर पलटवार, बोले– संसद में गाली देने नहीं गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

नगरीय निकाय चुनाव 2027 पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी तैयारी, कोर ग्रुप बैठक में बनी रणनीति

Roshni Bisen
Roshni Bisen
April 15, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम निर्देश: भारत रत्न और पद्म सम्मान को नाम का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता
“मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई ऊँचाईयाँ: खजुराहो का कला और आस्था का अद्भुत संगम दुलादेव मंदिर बना आकर्षण का केंद्र”
बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: मल्टी-टूरिज्म वेलनेस प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ के निजी निवेश प्रस्ताव आमंत्रित
टमाटर में पहला और मटर उत्पादन में दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
40°C
Madhya Pradesh
scattered clouds
40° _ 40°
9%
5 km/h
Thu
39 °C
Fri
40 °C
Sat
42 °C
Sun
43 °C
Mon
43 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?