Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    ₹2,000 से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मर्चेंट पेमेंट शुल्क को चुनौती
    September 16, 2026
    ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति हमारी मां, विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक
    September 13, 2026
    BRICS Summit 2026: ईरान-UAE तनाव के बीच साझा घोषणापत्र पर सहमति, भारत की कूटनीति का बड़ा असर
    September 12, 2026
    Apple Event में बिखरी नई टेक्नोलॉजी की चमक, फोल्डेबल iPhone Duo समेत ये 5 चीजें हुईं लॉन्च
    September 10, 2026
    मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा: लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख समुदाय से की बातचीत; बोले- एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
    September 7, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    MP सरकार का बड़ा तोहफा: 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
    September 16, 2026
    MP पुलिस सेवा के 7 अफसरों को प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी की IPS कैडर में नियुक्ति सूची
    September 16, 2026
    उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में हिंदू समाज एकजुट, शक्ति प्रदर्शन कर प्रशासन को दी चेतावनी
    September 16, 2026
    इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’: राहुल गांधी के दौरे से पहले रेंट विवाद पर जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला
    September 13, 2026
    ड्रोन से निगरानी, 400 जवानों की घेराबंदी और 5 खेतों में छापा, पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’; 1 करोड़ से ज्यादा की गांजे की फसल जब्त
    September 13, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: दिल्ली में बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत; मलबे में 40 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > राष्ट्रीय ख़बरें > दिल्ली में बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत; मलबे में 40 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राष्ट्रीय ख़बरें

दिल्ली में बड़ा हादसा: 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत; मलबे में 40 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: September 6, 2026
Share
SHARE

भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन

Contents
  • PG में रहते थे दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र
  • सुरक्षा के लिए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं
  • CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख
  • दिल्ली पुलिस को दोपहर 1:30 बजे मिली सूचना
  • बीजेपी विधायक अनिल शर्मा बोले- अंदर फंसे हैं छात्र

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। चश्मदीदों के मुताबिक, मलबे के अंदर से लोगों के मदद के लिए पुकारने की आवाजें आ रही हैं। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी फंसे लोगों की संख्या या मौतों के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 4-5 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है।

PG में रहते थे दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र

बताया जा रहा है कि जिस पांच मंजिला इमारत में हादसा हुआ, वहां PG संचालित होता था। इसमें बड़ी संख्या में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहते थे। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के वक्त कई छात्र अपने कमरों में मौजूद थे और इमारत के अचानक ढहने से मलबे में दब गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत के पास मौजूद एक अन्य बिल्डिंग भी हादसे की चपेट में आई है। फंसे लोगों की वास्तविक संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है। PG के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हादसे के वक्त अंदर कितने लोग मौजूद थे।

मलबे से लगातार ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ’ जैसी आवाजें सुनाई देने की बात सामने आ रही है। चश्मदीदों ने मलबे के नीचे 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई है।

सुरक्षा के लिए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं

हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, NDRF, दिल्ली पुलिस, MCD, DDMA और सिविल डिफेंस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

रेस्क्यू टीमों की कोशिश है कि मलबे में फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जाए। अधिकारियों की निगरानी में मलबा हटाने का काम लगातार जारी है।

CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख

हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सत्य निकेतन, आरके पुरम में बिल्डिंग गिरने की घटना से वह बेहद परेशान हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। सावधानी के तौर पर पास की इमारतों को खाली कराया गया है।

उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस को दोपहर 1:30 बजे मिली सूचना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत गिरने की सूचना मिली थी। फायर डिपार्टमेंट को करीब दोपहर 1:30 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी स्थिति रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बीजेपी विधायक अनिल शर्मा बोले- अंदर फंसे हैं छात्र

मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने हादसे को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यहां छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं और PG में रहते हैं। उन्होंने माना कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे में कितने छात्र फंसे हुए हैं, लेकिन कुछ छात्रों के अंदर फंसे होने की जानकारी है।

अनिल शर्मा के मुताबिक, NDRF और MCD की टीमों ने कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ छात्रों की ओर से अंदर से फोन किए जाने की जानकारी मिली है। इससे आशंका है कि अभी भी कुछ लोग मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।

फिलहाल सभी एजेंसियों का पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। हादसे में जनहानि और फंसे लोगों की वास्तविक संख्या को लेकर प्रशासन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया, 20 बच्चों को भी मिला स्पेशल अवॉर्ड
जयपुर में टीआईई ग्लोबल समिट-2026: CM डॉ. मोहन करेंगे स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधा संवाद
दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल: भावुक वीडियो वायरल, निर्दोष साबित होने के बाद पीएम मोदी से कही ये बात
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- 10 साल में 152 पेपर लीक, अभिभावकों पर बढ़ा NEET का बोझ
भोपाल एयरपोर्ट फिर बना देश का नंबर-1, खजुराहो एयरपोर्ट को भी मिली टॉप रैंकिंग, यात्रियों ने जताया भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
ट्रेंडिंगराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

Narendra Modi बोले- “ऐसा लग रहा जैसे भारत में ही हूं”, नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

Roshni Bisen
Roshni Bisen
May 16, 2026
वानखेड़े में टीम इंडिया का धमाल: India national cricket team ने England cricket team को हराकर ICC Men’s T20 World Cup फाइनल में बनाई जगह
कबीरधाम पुलिस को मिली नई सौगात – 12 बोलेरो गाड़ियाँ और 5 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
MP Morning News: SIR के बाद MP में वोटर लिस्ट से 41 लाख नाम कटने की आशंका, आज जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची; PPP मोड मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास आज, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2025: 8 या 9 नवंबर को मनाई जाएगी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Madhya Pradesh
few clouds
23° _ 23°
89%
2 km/h
Thu
29 °C
Fri
29 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
26 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?