भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन’ को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव लाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, सरकार प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भी निंदा प्रस्ताव पारित कराने की तैयारी में है।
इस फैसले पर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है। पूर्व मंत्री P. C. Sharma ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ‘नारी शक्ति वंदन’ के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल पहले ही 2023 में पारित हो चुका है, ऐसे में जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असंवैधानिक कदम उठा रही है और संविधान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।
वहीं बीजेपी की ओर से भी पलटवार किया गया। पार्टी के प्रदेश मंत्री Rajnish Agrawal ने कहा कि कांग्रेस को संविधान की समझ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही हमेशा संविधान की अनदेखी की है और अब जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
इस मुद्दे पर दोनों प्रमुख दल आमने-सामने हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।



