भोपाल: Madhya Pradesh Congress Committee ने संगठन विस्तार करते हुए चार जिलों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जबलपुर ग्रामीण, श्योपुर, कटनी शहर और बड़वानी जिला इकाइयों की कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसके साथ ही 88 नगर अध्यक्ष और 21 मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्तियां All India Congress Committee (AICC) की नई गाइडलाइन के अनुसार की गई हैं। AICC ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि बड़े जिलों में अधिकतम 51 और छोटे जिलों में 31 से ज्यादा सदस्य जिला कार्यकारिणी में शामिल न किए जाएं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari के निर्देश पर जिला अध्यक्षों को मार्च महीने में कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार जबलपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट: जबलपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी।




