Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    मशहूर गायिका आशा भोसले नहीं रहीं, कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन
    April 12, 2026
    RSS प्रमुख मोहन भागवत के नाम पर फर्जी AI वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में बढ़ा विवाद
    April 11, 2026
    बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? अमित शाह ने इशारों में दिया बड़ा संकेत
    April 11, 2026
    बंगाल चुनावी वादा: 6 महीने में UCC लागू, अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र
    April 10, 2026
    वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई का निधन, इंदिरा-राजीव सरकार में संभाली थी अहम जिम्मेदारी
    April 8, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    नगरीय निकाय चुनाव 2027 पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी तैयारी, कोर ग्रुप बैठक में बनी रणनीति
    April 15, 2026
    ‘कृषि मंत्री के क्षेत्र में गेहूं घोटाला!’ पूर्व मुख्यमंत्री का सनसनीखेज आरोप, EOW जांच की मांग
    April 15, 2026
    कर्नाटक में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सिद्धारमैया संग गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन
    April 15, 2026
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुश्किलें! बयान पर घिरे, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
    April 15, 2026
    MP Board Result 2026 : 10वीं में प्रतिभा सोलंकी ने 499 अंकों के साथ किया टॉप, 12वीं में खुशी बनीं टॉपर
    April 15, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: पीएम मोदी ने मनाया पोंगल: केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचकर पोंगल समारोह में शामिल हुए, गाय को खिलाया खाना, बोले- तमिल संस्कृति साझी विरासत, देखें वीडियो
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > ट्रेंडिंग > पीएम मोदी ने मनाया पोंगल: केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचकर पोंगल समारोह में शामिल हुए, गाय को खिलाया खाना, बोले- तमिल संस्कृति साझी विरासत, देखें वीडियो
ट्रेंडिंगराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

पीएम मोदी ने मनाया पोंगल: केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचकर पोंगल समारोह में शामिल हुए, गाय को खिलाया खाना, बोले- तमिल संस्कृति साझी विरासत, देखें वीडियो

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

PM Modi Celebrated Pongal: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के घर पीएम मोदी ने मनाया पोंगल, पूजा-अर्चना कर गाय को खिलाया चारा

आज यानी 14 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न पर्व मनाए जा रहे हैं। उत्तर भारत में मकर संक्रांति की धूम है, वहीं दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु में पोंगल का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोंगल उत्सव में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पोंगल समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की और इसके बाद गाय को चारा खिलाया। इस दौरान तमिल संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पोंगल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि और परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने तमिल संस्कृति को भारत की साझा और समृद्ध विरासत बताते हुए इसके वैश्विक महत्व पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी की इस सहभागिता को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक माना जा रहा है। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया भर में रहने वाला तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति को पसंद करने वाले लोग पोंगल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं भी उन लोगों में शामिल हूं जो पोंगल को पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं।” पीएम ने बताया कि पोंगल का त्योहार हमें प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन बनाए रखने का महत्व सिखाता है और जमीन व सूर्य के प्रति हमारी कृतज्ञता को दर्शाता है।

पोंगल हमें कृतज्ञता का भाव सिखाता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिल संस्कृति में पोंगल अत्यंत खुशी का पर्व है, जो किसानों की कड़ी मेहनत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हमारी थाली भी भरी रहे, हमारी जेब भी भरी रहे और हमारी धरती भी सुरक्षित रहे। पोंगल हमें सिखाता है कि कृतज्ञता केवल शब्दों तक सीमित न रहे, बल्कि उसे जीवन का हिस्सा बनाया जाए। धरती हमें जो देती है, उसकी रक्षा और सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि बीते एक वर्ष में उन्हें तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला, जो उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने गंगईकोंड चोलपुरम के 1000 साल पुराने मंदिर में दर्शन को भी अपने लिए सौभाग्य बताया।

क्या है पोंगल?

पोंगल दक्षिण भारत की तमिल संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, जिसकी जड़ें खेती और कृषि जीवन से जुड़ी हैं। फसल कटकर जब घर आती है, वही समय उत्सव का रूप ले लेता है। पोंगल नई शुरुआत और तमिल नववर्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। सूर्यदेव की उपासना के साथ इस पर्व की शुरुआत होती है। इस अवसर पर घरों को सजाया जाता है, दरवाजों पर पूक्कलम (रंगोली) बनाई जाती है और गाय-बैलों को नहला-धुलाकर सजाया जाता है।

छठ, दिवाली और होलिका दहन जैसी परंपराओं का मेल

पोंगल बिहार की छठ पूजा की तरह चार दिनों तक मनाया जाने वाला पारिवारिक पर्व है, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी शामिल होते हैं।
पहला दिन भोगी पोंगल, दूसरा दिन थाई पोंगल, तीसरा दिन कन्नम पोंगल और चौथा दिन मट्टू पोंगल कहलाता है। इन दिनों में सूर्य, पशुधन और खेती से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति में प्रकृति और मानव के गहरे संबंध को दर्शाता है।

महाराष्ट्र के Nagpur में बड़ा हादसा, विस्फोट से 15 लोगों की जान गई, 18 की हालत नाजुक
PM मोदी ‘मन की बात’: साल-2026 की पहली एड्रेस में दी वोटर-दिवस शुभकामनाएं, 2016 की फोटो ट्रेंड और स्टार्टअप पर बड़ी बात
असम में PM मोदी का शक्ति प्रदर्शन: हाईवे पर उतरा विमान, राफेल-सुखोई-तेजस ने भरी उड़ान, ₹5,450 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
इतिहास रचा: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, शरद पवार और सुप्रिया सुले नहीं पहुंचे
मौसम अपडेट: दिल्ली NCR में बारिश से मौसम सुहाना, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी; उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बदला मौसम मिजाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सख्त – बिजली व्यवस्था में समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सख्त – बिजली व्यवस्था में समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Roshni Bisen
Roshni Bisen
August 20, 2025
शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र से नौकरी: 9 कर्मचारियों के नाम आए सामने, तीन साल से उठा रहे थे वेतन
दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में चौंकाने वाला खुलासा: 40 किलो विस्फोटक, अमित शाह बोले— पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करेंगे
जीत मुंबई में, जश्न काजीरंगा में: पीएम मोदी ने बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जीत पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
39°C
Madhya Pradesh
overcast clouds
39° _ 39°
11%
2 km/h
Fri
39 °C
Sat
40 °C
Sun
41 °C
Mon
40 °C
Tue
39 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?