

धार में भोजशाला मुक्ति आंदोलन के तहत सत्याग्रह आज, बड़ी संख्या में पहुंचेगा हिंदू समाज
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे मुक्ति आंदोलन की कड़ी में मंगलवार को भोज उत्सव समिति की ओर से सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सुबह हनुमान चालीसा पाठ और पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। अनुमान है कि इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को भोजशाला में हिंदू समाज को पूजा की अनुमति प्राप्त है, जिसके चलते हर सप्ताह यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
इस बीच, भोज उत्सव समिति लंबे समय से भोजशाला में सरस्वती मंदिर और वाग्देवी की मूर्ति की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। समिति की हाल ही में रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 23 जनवरी 2026 को पड़ने वाली वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
बैठक में पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि इस बार वसंत पंचमी शुक्रवार को होने के बावजूद भोजशाला में केवल पूजन करने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए, अन्य को नहीं।
Get latest news and updates directly on your phone.
Join Now


Sign in to your account