भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन
10 September 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहता है, जबकि कुछ जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आज 10 सितंबर 2026, गुरुवार है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। धन-वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में परिवार का सहयोग मिलने की संभावना है। कारोबारियों को नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यस्थल की राजनीति से बचकर रहने की सलाह है। नकारात्मक बातों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। ऑफिस की गॉसिप से दूरी बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण फैसले में परिवार या पार्टनर की सलाह आपके काम आ सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। काम का दबाव बढ़ने पर तनाव लेने से बचें और वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखें। लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। काम, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत या प्रेम जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, इसलिए जरूरी कामों की प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें और बाहर का खाना कम करें। मानसिक तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या योग का सहारा लिया जा सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज प्रेम जीवन से जुड़ी परेशानियों पर ध्यान देने की जरूरत है। खासकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रहने वाले लोगों को पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें। आलस्य के कारण जरूरी काम टल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के घर-परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। हालांकि काम समय पर पूरा नहीं होने की स्थिति में सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और धन का आगमन हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज सेहत के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करने से कई मामलों में सफलता मिल सकती है। निवेश से जुड़े फैसलों के लिए रणनीति बनाने का दिन है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। फिटनेस के लिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। हाल ही में हुई किसी डील से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज खुद पर ध्यान देने और सेल्फ-केयर को प्राथमिकता देने की जरूरत है। करियर में अपनी पहचान बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने निवेश से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलने से निराशा हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने सभी काम समय पर पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रह सकता है। करियर में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।




