गृह मंत्रालय (MHA) और विदेश मंत्रालय (MEA) के संयुक्त प्रयास से 467 भारतीय नागरिकों को विदेशी साइबर ठगी गिरोहों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। सभी को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाया गया है।
जानकारी के अनुसार, ये लोग झूठे रोजगार के झांसे में फँसकर विदेश पहुंचे थे, जहाँ उनसे ऑनलाइन ठगी के अवैध काम करवाए जा रहे थे। भारतीय एजेंसियों ने लगातार प्रयास करते हुए स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा और इन्हें छुड़ाने में सफलता पाई।
सरकार ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि विदेश में नौकरी के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जांच करें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें।
यह कार्रवाई मानव तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दर्शाती है।
विदेश में नौकरी का ऑफर मिले तो सतर्क रहें!
रिक्रूटर की सच्चाई जांचें
केवल एम्प्लॉयमेंट वीज़ा पर जाएं
सिर्फ MEA-मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करें
सावधानी ही सुरक्षा है – फेक जॉब्स से रहें दूर!



