भोपाल संवाददाता:रोशनी बिसेन
नई दिल्ली।
15 जून 2026, सोमवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने से आज सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि सुबह 8:23 बजे तक रहेगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। धार्मिक दृष्टि से यह दिन स्नान, दान, पितृ तर्पण और भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
पंचांग के मुताबिक मृगशीर्षा नक्षत्र शाम 7:08 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र आरंभ होगा। वहीं शूल योग सुबह 8:55 बजे तक रहेगा, जिसके बाद गण्ड योग और फिर वृद्धि योग का निर्माण होगा। चंद्रमा सुबह 8:40 बजे तक वृषभ राशि में रहकर बाद में मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:37 बजे से 12:30 बजे तक
- अमृत काल: सुबह 11:27 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 3:49 बजे से 4:37 बजे तक
आज के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: सुबह 7:05 बजे से 8:44 बजे तक
- यमगण्ड: सुबह 10:24 बजे से दोपहर 12:03 बजे तक
- कुलिक काल: दोपहर 1:43 बजे से 3:23 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:30 बजे से 1:23 बजे तक तथा दोपहर 3:09 बजे से शाम 4:02 बजे तक
- वर्ज्यम्: रात्रि 2:30 बजे से 3:54 बजे तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय: सुबह 5:25 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:42 बजे
- चंद्रोदय: सुबह 5:07 बजे
- चंद्रास्त: शाम 7:19 बजे
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सोमवती अमावस्या पर शिव पूजा, पीपल पूजन, दान-पुण्य और पितरों के निमित्त किए गए कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं। हालांकि राहुकाल और अन्य अशुभ मुहूर्तों में नए एवं मांगलिक कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।



