भोपाल संवाददाता : रोशनी बिसेन
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कटरा और श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे से पहले मुख्यमंत्री उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
CM डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे इंदौर से जम्मू के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:55 बजे जम्मू से कटरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे वे श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे, जहां धार्मिक और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे मंदिर से कटरा जिला रियासी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री कटरा से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:40 बजे श्रीनगर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि 8:00 बजे लोकभवन, श्रीनगर पहुंचेंगे।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा 30 मई को प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आज कोर्ट में पेशी
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आज सीबीआई टीम गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई अदालत से उनकी रिमांड की मांग करेगी। जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने गुरुवार को गिरिबाला सिंह से 6 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।



