Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    ₹2,000 से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मर्चेंट पेमेंट शुल्क को चुनौती
    September 16, 2026
    ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति हमारी मां, विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक
    September 13, 2026
    BRICS Summit 2026: ईरान-UAE तनाव के बीच साझा घोषणापत्र पर सहमति, भारत की कूटनीति का बड़ा असर
    September 12, 2026
    Apple Event में बिखरी नई टेक्नोलॉजी की चमक, फोल्डेबल iPhone Duo समेत ये 5 चीजें हुईं लॉन्च
    September 10, 2026
    मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा: लंदन के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख समुदाय से की बातचीत; बोले- एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
    September 7, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    सेवा संकल्प अभियान का आगाज: नितिन नवीन और CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ‘स्वामित्व अधिकार योजना’ में 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
    September 17, 2026
    MP में आदिवासी बच्चों की मौत पर बिफरे राहुल गांधी, सरकार को घेरा— ‘उत्सव में व्यस्त है प्रशासन, मध्य प्रदेश में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार’
    September 17, 2026
    ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रही वृद्ध महिला की मौत
    September 17, 2026
    PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में ‘सेवा संकल्प अभियान’, आज उज्जैन में दीप जलाएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
    September 17, 2026
    MP सरकार का बड़ा तोहफा: 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
    September 16, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी 15 अगस्त के बाद घोषित होगी, दो दर्जन से अधिक नए चेहरे शामिल होने की संभावना
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > छत्तीसगढ़ > प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी 15 अगस्त के बाद घोषित होगी, दो दर्जन से अधिक नए चेहरे शामिल होने की संभावना
प्रदेश BJP की नई कार्यकारिणी 15 अगस्त के बाद घोषित होगी, दो दर्जन से अधिक नए चेहरे शामिल होने की संभावना
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी 15 अगस्त के बाद घोषित होगी, दो दर्जन से अधिक नए चेहरे शामिल होने की संभावना

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: August 13, 2025
Share
SHARE

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव की नई कार्यकारिणी का ऐलान अब 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। पहले इसके 10 अगस्त तक घोषित होने की संभावना थी, लेकिन “हर घर तिरंगा” अभियान के कारण इसमें विलंब हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई कार्यकारिणी में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों की जगह बदली जाएगी और कई नए नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

किरण देव को प्रदेशाध्यक्ष बने सात माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। उन्होंने पहले स्पष्ट किया था कि मंडलों और जिलों की कार्यकारिणी बनने के बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। वर्तमान में सभी मंडलों की कार्यकारिणी बन चुकी है और लगभग एक दर्जन जिलों की कार्यकारिणी का ऐलान भी हो चुका है। अब राष्ट्रीय संगठन से अनुमोदन मिलने के बाद प्रदेश स्तर पर अंतिम घोषणा का इंतजार है।

दिल्ली में इस माह की शुरुआत में हुई बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित शीर्ष नेतृत्व ने संगठन संरचना पर मंथन किया। सूत्रों के अनुसार, एससी वर्ग से पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय और ओबीसी वर्ग से अखिलेश सोनी के नाम लगभग तय हैं, जबकि सामान्य वर्ग से अभिषेक सिंह और रजनीश सिंह के नामों पर चर्चा चल रही है।

नई कार्यकारिणी में बदलाव इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि मौजूदा कार्यकारिणी के 22 पदाधिकारी निगम, मंडल और आयोग में शामिल हो चुके हैं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, चार प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, नीलू शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, दीपक म्हस्के, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अजजा मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, तीन संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, राजा पांडेय और अनुराग सिंहदेव, वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह, रामसेवक पैकरा, राजीव अग्रवाल, श्रीनिवास मद्दी, लोकेश कावड़िया, चंद्रकांति वर्मा, भरत मटियारा, प्रहलाद रजक और राकेश पांडेय शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके अलावा, प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा और उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव महापौर बन चुके हैं, जबकि किसान मोर्चा अध्यक्ष तोखन साहू केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। महिला आयोग में उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और मंत्री ओजस्वी मंडावी को नियुक्त किया गया है। एक अन्य उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन मंत्री बने हैं। इन सभी की जगह नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सातों मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बार कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आने वाले चुनावों में संगठन और मजबूत हो सके।

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा साय कैबिनेट विस्तार, 21 अगस्त से पहले तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर आठ जुआरी गिरफ्तार, ₹1.12 लाख की ज़ब्ती
हनुमान मंदिर के पास पड़ी मिली मासूम नवजात बच्ची, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
गंडई खुर्द में सीसी रोड, पुलिया व नाली निर्माण कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन
TAGGED:प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
ट्रेंडिंगराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा, दिसंबर फ्लाइट संकट के बाद राहुल भाटिया संभालेंगे कमान

Roshni Bisen
Roshni Bisen
March 10, 2026
12 जुलाई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर ‘ॐ’ से सजा बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, करें पावन दर्शन
25 May 2026 Panchang: ज्येष्ठ शुक्ल दशमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Saudi Aramco की दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर ईरान का हमला, अमेरिका-यूरोप को सप्लाई प्रभावित; क्रूड ऑयल 9.32% उछला
गर्मी में सेहत का खजाना खरबूजा, शरीर को रखे ठंडा और तरोताजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Madhya Pradesh
overcast clouds
23° _ 23°
93%
2 km/h
Fri
28 °C
Sat
29 °C
Sun
30 °C
Mon
29 °C
Tue
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?