31 December Panchang : पौष शुक्ल द्वादशी आज, गणेश पूजा का विशेष महत्व
31 दिसंबर को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज बुधवार का दिन है, जो भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बुधवार के दिन गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करने से बुद्धि, सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है तथा बुध दोष दूर होता है।
पंडितों के अनुसार, आज के दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और शमी के पत्ते अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। साथ ही “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
वर्ष के अंतिम दिन बुधवार का संयोग होने से गणेश पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है। श्रद्धालु आज के दिन पूजा-अर्चना कर नए साल में सुख-समृद्धि की कामना कर सकते हैं।
शुभ काल
अमृत काल: रात 11:19 PM से 12:45 AM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:36 AM से 06:24 AM
अशुभ काल
राहुकाल: 12:29 PM से 1:49 PM
यम गण्ड: 8:31 AM से 9:50 AM
कुलिक: 11:10 AM से 12:29 PM
दुर्मुहूर्त: 12:08 PM से 12:51 PM
वर्ज्यम्: 02:44 PM से 04:10 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: 7:12 AM
सूर्यास्त: 5:47 PM
चन्द्रोदय: 31 दिसंबर – 2:38 PM
चन्द्रास्त: 01 जनवरी – 4:46 AM
धार्मिक मान्यता के अनुसार आज भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और शमी के पत्ते अर्पित करना शुभ होता है। साथ ही “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और नए साल के लिए शुभ फल प्राप्त होते हैं।



