Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल, अमित शाह की गुप्त बैठक में CBI-ED-NIA प्रमुखों के शामिल होने का दावा
    April 22, 2026
    जर्मनी में Rajnath Singh का पाकिस्तान पर वार, बोले– “सिर्फ एक पड़ोसी फैलाता है अशांति”
    April 22, 2026
    पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे पीएम मोदी, पाकिस्तान को दिया सख्त अल्टीमेटम
    April 22, 2026
    पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त संदेश: “भारत कुछ नहीं भूला”
    April 21, 2026
    “हमें भी खिलाओ झालमुड़ी…”: नरेंद्र मोदी के जिक्र से बंगाल का स्ट्रीट फूड बना नेशनल ट्रेंड, जानें क्या है इसकी खासियत और रेसिपी
    April 20, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसान कल्याण वर्ष में नई सौगात, उज्जैन-छिंदवाड़ा को तोहफा, छात्रों को साइकिल
    April 22, 2026
    नारी शक्ति वंदन पर सियासी संग्राम: विशेष सत्र बुलाएगी सरकार, कांग्रेस का BJP पर हमला
    April 21, 2026
    सांदीपनि स्कूल में निजी छात्रों के एडमिशन पर रोक, कमलनाथ का आरोप—सरकार दबाव में
    April 21, 2026
    भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से धुआं, प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी
    April 20, 2026
    महिला आक्रोश से दहला भोपाल: मोहन यादव का सख्त संदेश—“बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर भी देंगे सजा”
    April 20, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: एमपी को सड़कों की बड़ी सौगात: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विदिशा में 4400 करोड़ के 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, CM डॉ. मोहन यादव ने कहा “ये है विकास की नई उड़ान”
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > मध्य प्रदेश > एमपी को सड़कों की बड़ी सौगात: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विदिशा में 4400 करोड़ के 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, CM डॉ. मोहन यादव ने कहा “ये है विकास की नई उड़ान”
मध्य प्रदेश

एमपी को सड़कों की बड़ी सौगात: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विदिशा में 4400 करोड़ के 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, CM डॉ. मोहन यादव ने कहा “ये है विकास की नई उड़ान”

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: January 17, 2026
Share
SHARE

MP को सड़कों की बड़ी सौगात: 17 जनवरी को विदिशा में 4400 करोड़ की 8 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे नितिन गडकरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 17 जनवरी का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक और सौगातों से भरा होगा। इस दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Contents
  • MP को सड़कों की बड़ी सौगात: 17 जनवरी को विदिशा में 4400 करोड़ की 8 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे नितिन गडकरी
  • क्षेत्रीय विकास और आर्थिक प्रगति को मिलेगी रफ्तार
  • बेहतर कनेक्टिविटी, कम यात्रा समय और सुरक्षित सड़कें
  • ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
  • लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
  • शिलान्यास होने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं
  • CM डॉ. मोहन यादव का बयान

मुख्यमंत्री ने बताया कि 181 किलोमीटर लंबी ये राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं मध्य भारत और बुंदेलखंड क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी। इससे प्रदेश के सड़क एवं परिवहन अवसंरचना विकास में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ेगा।

क्षेत्रीय विकास और आर्थिक प्रगति को मिलेगी रफ्तार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, आवागमन की सुगमता और आर्थिक प्रगति को नई गति देंगी। बेहतर सड़कों से व्यापार, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बेहतर कनेक्टिविटी, कम यात्रा समय और सुरक्षित सड़कें

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से भोपाल–विदिशा–सागर–राहतगढ़–ब्यावरा सहित प्रमुख औद्योगिक, कृषि और पर्यटन मार्गों पर यातायात अधिक सुगम होगा।
चार लेन चौड़ीकरण से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। कई मार्गों पर ब्लैक स्पॉट सुधार, अंडरपास और ज्यामितीय सुधार किए गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम में भी कमी आएगी।

ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

कार्यक्रम के दौरान विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (IDTR एवं RDTC) परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा।
ये केंद्र सुरक्षित और अनुशासित ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा देंगे, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएंगे और युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक परिवहन ढांचा मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र: अब्दुल्लागंज–इटारसी खंड (4-लेन चौड़ीकरण)

  • लंबाई: 12 किमी | लागत: 418 करोड़
    यह परियोजना ओबेदुल्लागंज–इटारसी–बैतूल कॉरिडोर का अहम हिस्सा है, जो नागपुर तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगी। पहले दो-लेन होने के कारण यह खंड ट्रैफिक बॉटलनेक बना हुआ था। चार लेन बनने से 15–30 मिनट तक यात्रा समय की बचत, ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी आएगी।
    वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एनिमल अंडरपास और साउंड-प्रूफ कॉरिडोर बनाए गए हैं, जिससे टाइगर सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी।

देहगांव–बम्होरी मार्ग निर्माण (CRIF)

  • लंबाई: 27 किमी | लागत: 60 करोड़
    यह सड़क रायसेन जिले को बाटेरा–सिलवानी–सागर मार्ग के माध्यम से सागर से जोड़ेगी। इससे किसानों को कृषि उत्पादों के तेज और सुरक्षित परिवहन, मंडियों तक बेहतर पहुंच और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार होगा।

शिलान्यास होने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं

भोपाल–विदिशा खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

  • लंबाई: 42 किमी | लागत: 1,041 करोड़
    यह परियोजना भोपाल–कानपुर कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय यातायात सुगम होगा तथा यूनेस्को विश्व धरोहर सांची को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

विदिशा–ग्यारसपुर खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

  • लंबाई: 29 किमी | लागत: 543 करोड़
    परियोजना से यात्रा समय में कमी, सड़क सुरक्षा में सुधार और कृषि उत्पादों के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

ग्यारसपुर–राहतगढ़ खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

  • लंबाई: 36 किमी | लागत: 903 करोड़
    यह खंड क्षेत्रीय एवं लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और व्यापार व लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को गति देगा।

राहतगढ़–बेरखेड़ी खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

  • लंबाई: 10 किमी | लागत: 731 करोड़
    चौड़ीकरण से यातायात क्षमता बढ़ेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और कृषि व व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

सागर वेस्टर्न बायपास (ग्रीनफील्ड) – 4 लेन

  • लंबाई: 20.2 किमी | लागत: 688 करोड़
    यह बायपास NH-146 को सीधे NH-44 से जोड़ेगा, जिससे सागर शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। यात्रा समय में करीब 70% तक कमी आने की संभावना है।

भोपाल–ब्यावरा खंड पर 5 अंडरपास (LVUP/VUP)

  • लंबाई: 5 किमी | लागत: 122 करोड़
    ब्लैक स्पॉट सुधार के तहत बनने वाले ये अंडरपास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएंगे और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।

CM डॉ. मोहन यादव का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें, कम यात्रा समय और सुरक्षित यातायात मध्यप्रदेश के विकास की मजबूत नींव हैं। ये परियोजनाएं उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी और प्रदेश को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएंगी।

बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 121 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 51-51 हजार के चेक भेंट कर बोले—यह सामाजिक एकता की मिसाल
MP: सिवनी के आसमान में मंडराया खतरा, ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त; हाईटेंशन तार टूटने से अंधेरा छाया
टमाटर में पहला और मटर उत्पादन में दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य
माघ पूर्णिमा पर नर्मदापुरम में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सर्द हवाओं में उमड़ा जनसैलाब
MP Morning News: दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन, विधानसभा बजट सत्र का 5वां दिन आज, Kailash Vijayvargiya के पुतले का दहन करेगी कांग्रेस, 1 मार्च को नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड की बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
मध्य प्रदेश

महाकालेश्वर मंदिर में 24 मार्च की भस्म आरती: त्रिपुंड, चंद्र और त्रिनेत्र से सजा भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भक्तों ने किए अद्भुत दर्शन 🙏

Roshni Bisen
Roshni Bisen
March 24, 2026
14 मार्च महाकाल भस्म आरती: त्रिशूल-त्रिपुंड और रुद्राक्ष से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन
दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल: भावुक वीडियो वायरल, निर्दोष साबित होने के बाद पीएम मोदी से कही ये बात
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम तय: रायपुर में सीएम साय, कवर्धा में संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण; देखें, आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
“एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू; छिंदवाड़ा कफ सीरप कांड पर बच्चों के पुतले और ‘पूतना’ लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
40°C
Madhya Pradesh
scattered clouds
40° _ 40°
9%
5 km/h
Thu
39 °C
Fri
40 °C
Sat
42 °C
Sun
43 °C
Mon
43 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?