मध्यप्रदेश में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट में डॉ. Mohan Yadav सरकार ने साल 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित करते हुए किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। विधानसभा में वित्त मंत्री एवं डिप्टी सीएम Jagdish Devda ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट किसानों को समर्पित है और इसमें तीन साल की योजना का खाका भी शामिल है।
1 लाख सोलर पंप की सौगात
सरकार ने 3000 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख सोलर पंप किसानों को उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14,742 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य है।
योजनाओं पर हजारों करोड़ का प्रावधान
फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपये
किसान कल्याण योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये
ब्याज मुक्त लोन योजना के लिए 720 करोड़ रुपये
किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 12 हजार करोड़ रुपये
इसके साथ ही ‘कृषक उन्नति योजना’ की भी घोषणा की गई है। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए 21.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है।
सरकार का दावा है कि इन प्रावधानों से किसानों की आय बढ़ेगी और मध्यप्रदेश विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कृषक कल्याण वर्ष के तहत बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए अन्नदाताओं को आर्थिक मजबूती देने पर जोर दिया गया है।



